झारखंड में बनेगी भाजपा की सरकार, लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी में अहंकार दिख रहा: अमित शाह

अमित शाह ने कहा, मैं पहली बार देख रहा हूं कि हार के बाद अहंकार आ गया है. चुनाव कौन जीता? लेकिन कांग्रेस अहंकार दिखा रही है, आपने संसद में राहुल गांधी की गतिविधियां देखी होंगी. लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद राहुल गांधी अहंकार दिखा रहे हैं, हार स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. 

Advertisement
अमित शाह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ रांची में (फोटो- PTI) अमित शाह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ रांची में (फोटो- PTI)

सत्यजीत कुमार

  • रांची,
  • 20 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 6:22 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह झारखंड के एक दिवसीय दौरे पर आज दोपहर रांची पहुंचे. शाह ने प्रदेश भाजपा की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष और हेमंत सोरेन की सरकार पर हमला बोला. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मैं दीवार पर लिखी इबारत पढ़ सकता हूं कि 2024 के विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ झारखंड में सरकार बनाने जा रही है. हमने देखा है कि लोकतंत्र में जीत के बाद अहंकार आ जाता है. ऐसे लोग इस समय झारखंड में सत्ता में हैं. 

Advertisement

अमित शाह ने कहा, मैं पहली बार देख रहा हूं कि हार के बाद अहंकार आ गया है. चुनाव कौन जीता? लेकिन कांग्रेस अहंकार दिखा रही है, आपने संसद में राहुल गांधी की गतिविधियां देखी होंगी. लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद राहुल गांधी अहंकार दिखा रहे हैं, हार स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. 

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार देश में सबसे भ्रष्ट है. करोड़ों रुपये के जमीन, शराब, खनन घोटाले में शामिल है. झारखंड में सरकार बनने के बाद हम आदिवासी लोगों, उनकी जमीनों की रक्षा के लिए जनसांख्यिकी पर 'श्वेत पत्र' लाएंगे.

गौरतलब है कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव परिणाम के तुरंत बाद राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी थी. 18 जून को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह ने झारखंड के प्रमुख भाजपा नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक की थी, जिसमें कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा हुई. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड राज्य में चुनाव प्रभारी और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है. पिछले तीन हफ्तों के दौरान शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा ने तीन बार झारखंड के अलग-अलग इलाकों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से संवाद किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »