जम्मू-कश्मीर: उधमपुर एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर, हथियार-गोला बारूद भी बरामद

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में दो आतंकियों को मार गिराया है. मजलता के सोहन इलाके में संदिग्ध गतिविधियों के बारे में इनपुट मिला था, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने कल रात एक बड़ा घेरा और तलाशी अभियान (CASO) शुरू किया था.

Advertisement
सुरक्षा बलों को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी. (File Photo: ITG) सुरक्षा बलों को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी. (File Photo: ITG)

कमलजीत संधू / मीर फरीद

  • श्रीनगर,
  • 17 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:14 PM IST

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में दो आतंकियों को मार गिराया है. मजलता के सोहन इलाके में संदिग्ध गतिविधियों के बारे में इनपुट मिला था, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने कल रात एक बड़ा घेरा और तलाशी अभियान (CASO) शुरू किया था.

मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के दो पाकिस्तानी आतंकवादियों की पहचान सद्दाम और मुस्तफा के तौर पर हुई है. उनके पास से एक AK असॉल्ट राइफ़ल, M4 कार्बाइन , एक ग्लॉक पिस्तौल और 4 ग्रेनेड बरामद किए गए हैं.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान 2 लाशें मिलीं. माना जा रहा है कि ये 2 विदेशी आतंकवादी हैं, जो शायद जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे. सुरक्षा बलों को इलाके से कुछ हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए. एनकाउंटर साइट के पास से एक संदिग्ध को भी पकड़ा गया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

ये सेना, राष्ट्रीय राइफल्स और स्पेशल पैरा फोर्स का जॉइंट ऑपरेशन था, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी सुरक्षा बलों की मदद की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »