पुंछ: पाकिस्तान ने 6 महीने बाद फिर तोड़ा सीजफायर, LoC पर सुबह फायरिंग की

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया ‘पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में बिना किसी उकसावे के फिर से सीजफायर उल्लंघन किया.’

Advertisement
भारतीय सेना ने पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया भारतीय सेना ने पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया

रोहित गुप्ता

  • जम्मू,
  • 10 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 8:13 PM IST

पाकिस्तान ने बीती रात जम्मू के पुंछ में एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए दनादन फायरिंग की. भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान का मुंहतोड़ जवाब दिया. पठानकोट हमले के बाद पाक सेना ने पहली बार सीजफायर का उल्लंघन किया.

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया ‘ ने पुंछ सेक्टर में बिना किसी उकसावे के फिर से सीजफायर उल्लंघन किया.’ उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर के शाहपुर इलाके में स्वचालित हथियारों से तड़के चार बज कर करीब 30 मिनट पर गोलीबारी कर सीजफायर का उल्लंघन किया.

Advertisement

प्रवक्ता ने बताया ‘हमारे सैनिकों ने समुचित जवाब दिया. हमारे सैनिकों को किसी तरह का नुकसान होने या उनके हताहत होने की खबर नहीं है.’

छह महीने पहले भारत-पाक में हुआ था युद्धविराम
लगभग छह महीने से एलओसी पर शांति थी. पाकिस्तान ने इससे पहले आखिरी बार पिछले साल सितंबर में था. पिछले साल जुलाई से सितंबर के बीच पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में लगभग एक दर्जन लोग मारे गए थे और करीब तीन दर्जन घायल हुए थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ने रूस के उफा में आतंकवाद से मिलकर लड़ने पर सहमति बनाई थी. इसके एक दिन बाद 12 सितंबर को बीएसफ के डीजी और चेनाब रेंजर्स के बीच बैठक में युद्धविराम पर सहमति बनी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement