गुलमर्ग की वादियों में दिखा पप्पू यादव का अलग अंदाज, घुड़सवारी का VIDEO वायरल

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने गुलमर्ग की खूबसूरत वादियों में घुड़सवारी करते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया. वीडियो में बर्फीले पहाड़ और प्राकृतिक नजारे लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. साथ ही पप्पू यादव के इस अंदाज की लोग तारीफ भी कर रहे हैं.

Advertisement
गुलमर्ग में घुड़सवारी करते पूर्णियां सांसद पप्पू यादव. (Photo: Screengrabs) गुलमर्ग में घुड़सवारी करते पूर्णियां सांसद पप्पू यादव. (Photo: Screengrabs)

aajtak.in

  • गुलमर्ग,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:50 AM IST

पूर्णियां सांसद पप्पू यादव एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. इस बार वह राजनीति नहीं, बल्कि कश्मीर की खूबसूरत वादियों में बिताए गए अपने खास पल को लेकर सुर्खियों में आए हैं. पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह गुलमर्ग की हसीन वादियों में घुड़सवारी करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में बर्फ से ढके पहाड़, हरियाली और शांत वातावरण लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं.

Advertisement

वीडियो शेयर करते हुए पप्पू यादव ने लिखा, “धरती का स्वर्ग...गुलमर्ग की खूबसूरती हर मौसम में दिल जीत लेती है.” उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. समर्थकों के साथ-साथ आम यूजर्स भी वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई लोगों ने कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता की तारीफ की, तो कई यूजर्स ने पप्पू यादव के सादगी भरे अंदाज की सराहना की.

घुड़सवारी करते हुए उत्साहित हुए पप्पू यादव
वीडियो में पप्पू यादव पारंपरिक पहाड़ी माहौल का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं. घोड़े पर सवारी करते हुए वह बेहद सहज और उत्साहित नजर आए. आपको बता दें कि गुलमर्ग को देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है. जहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. सर्दियों में यहां बर्फबारी और स्कीइंग का रोमांच लोगों को आकर्षित करता है, जबकि गर्मियों में इसकी हरियाली और ठंडी वादियां पर्यटकों का मन मोह लेती हैं.

Advertisement

पप्पू यादव का अंदाज समर्थकों को खूब आ रहा पसंद
पप्पू यादव का यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब गर्मी की छुट्टियों के बीच बड़ी संख्या में लोग कश्मीर का रुख कर रहे हैं. उनके पोस्ट ने भी लोगों के बीच पर्यटन को लेकर उत्साह बढ़ाने का काम किया है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा कि कश्मीर की असली खूबसूरती को शब्दों में बयान करना मुश्किल है.

राजनीतिक गतिविधियों के बीच पप्पू यादव का यह हल्का-फुल्का अंदाज उनके समर्थकों को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और लगातार शेयर भी किया जा रहा है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement