पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में 25 स्कूलों पर दागे मोर्टार, बच्चे सुरक्षित, सभी स्कूल बंद

जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में बुधवार को पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया गया. पुंछ में एलओसी पर सीमा पार से मोर्टार दाए गए.

Advertisement
पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में मोर्टार दागे पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में मोर्टार दागे

जावेद अख़्तर / अश्विनी कुमार

  • पुंछ, जम्मू-कश्मीर ,
  • 19 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 9:49 PM IST

जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में बुधवार को पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया गया. पुंछ में एलओसी पर सीमा पार से मोर्टार दाए गए.गोलीबारी का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. इस गोलीबारी में पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा है. कई पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की भी खबर है. कई घायल भी हुए हैं. खुफिया सूत्रों का कहना है कि भारतीय सेना ने पीओके में मेढ़र सेक्टर में पाक बंकरों और वाहनों को तबाह किया है.

Advertisement

स्कूलों पर शैलिंग

पाकिस्तान की तरफ से स्कूलों को भी निशाना बनाया गया. स्थानीय प्रशासन के मुताबिक 25 स्कूलों पर मोर्टार दागे गए. बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर में मोर्टार आकर गिरे.

पाकिस्तान की इस नापाक करतूत के बाद सभी प्रभावित स्कूलों को बंद कर दिया गया है. पुंछ के जिला विकास कमिश्नर ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से स्कूल बंद कर दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि एहतियातन इलाके के और स्कूलों को भी बंद करने के निर्देश दिए जा सकते हैं.

बता दें कि मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से मोर्टार दागे गए थे. जिसके चलते इलाके के 9 स्कूलों में करीब 200 बच्चे और स्कूल स्टाफ से सदस्य फंस गए थे. सभी बच्चे पूरा दिन स्कूल में फंसे रहे. जिसके बाद बुलेट प्रूफ वाहनों से उन्हें रेस्क्यू किया गया. हालांकि, किसी भी बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था. वहीं में पाकिस्तान की तरफ हो रही गोलीबारी में सेना के एक जवान की शहादत हो गई थी.

Advertisement

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »