PAK की नापाक हरकत, LoC पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी

कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में टीएमजी इलाके में पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार दोपहर संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया. PoK की चौकियों से छोटे हथियारों से भारतीय पोस्टों पर फायरिंग की गई. कुछ समय बाद गोलीबारी थम गई. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. सुरक्षा बलों ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है.

Advertisement
LoC पर PAK ने की फायरिंग (File Photo: PTI) LoC पर PAK ने की फायरिंग (File Photo: PTI)

aajtak.in

  • कुपवाड़ा,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:21 PM IST

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया है. अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में स्थित टीएमजी (टूट मार गली) इलाके में यह घटना हुई.

नौगाम सेक्टर के टीएमजी इलाके में गोलीबारी

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की चौकियों से भारतीय सैन्य ठिकानों को छोटे हथियारों से निशाना बनाते हुए फायरिंग की गई. गोलीबारी करीब दोपहर के समय शुरू हुई, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई. भारतीय सेना ने भी सतर्कता बरतते हुए स्थिति पर नजर रखी.

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि फायरिंग कुछ समय बाद बंद कर दी गई. इस घटना में किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि या चोट की सूचना नहीं है. भारतीय सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

भारतीय चौकियों को बनाया निशाना

नौगाम सेक्टर का टीएमजी क्षेत्र सामरिक दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है और पहले भी यहां संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाएं सामने आती रही हैं. हालांकि, हाल के महीनों में सीमा पर अपेक्षाकृत शांति बनी हुई थी. ऐसे में इस ताजा घटना को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं.

सूत्रों के अनुसार, सीमा पर किसी भी उकसावे का जवाब देने के लिए भारतीय सेना पूरी तरह तैयार है. फिलहाल हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं और  स्थिति सामान्य बनी हुई है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement