मंत्री पद नहीं मिलने पर भड़के नेता, उमर अब्दुल्ला के पार्टी दफ्तर में जमकर बवाल

जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपनी कैबिनेट का विस्तार करते हुए चार नए मंत्रियों को शामिल किया है. मुबारक गुल के समर्थकों ने नए मंत्री अली मोहम्मद सागर के खिलाफ श्रीनगर में पार्टी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

Advertisement
मंत्रिमंडल में जगह न मिलने पर मुबारक गुल के समर्थकों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. (Photo: PTI, ITG) मंत्रिमंडल में जगह न मिलने पर मुबारक गुल के समर्थकों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. (Photo: PTI, ITG)

सुनील जी भट्ट

  • श्रीनगर,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:56 PM IST

जम्मू-कश्मीर में आज मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की कैबिनेट का विस्तार हुआ. मंत्रिमंडल में चार नए चेहरों को जगह दी गई. वहीं, मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने पर मुबारक गुल के समर्थकों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मुबारक गुल के समर्थकों ने श्रीनगर में पार्टी मुख्यालय पर धावा बोल दिया. 

गुल के समर्थकों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुख्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की. इतना ही नहीं, उन्होंने पार्टी दफ्तर में घुसकर भी नारेबाजी की. उन्होंने नवनियुक्त मंत्री अली मोहम्मद सागर को भी घेरा. गुल के समर्थकों ने 'गुल-गुल शेर गुल' और 'पार्टी का फैसला मंजूर नहीं' के नारे लगाए. 

Advertisement

अली मोहम्मद सागर की बात करें तो वे श्रीनगर जिले के खानयार विधानसभा क्षेत्र से 7 बार विधायक चुने गए हैं. उन्होंने 1996 के बाद से सभी विधानसभा चुनाव जीते हैं. अली मोहम्मद सागर मध्य कश्मीर के श्रीनगर से आते हैं. उन्हें उमर अब्दुल्ला कैबिनेट में जगह दी गई है. मुबारक गुल के समर्थक उन्हीं का विरोध कर रहे हैं. गुल के समर्थकों द्वारा इस तरह नारेबाजी किए जाने से नेशनल कॉन्फ्रेंस के भीतर की फूट खुलकर सामने आ गई है. 

यह भी पढ़ें: सैफुल्ला मीर-अली मोहम्मद उमर कैबिनेट के नए चेहरे, श्रीनगर में हुआ शपथ ग्रहण

इस समय जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के सामने पार्टी को एकजुट करने की बड़ी चुनौती है. गौरतलब है, मंगलवार को उमर अब्दुल्ला के मंत्रिमंडल में मीर सैफुल्लाह, अली मोहम्मद सागर, शमीम फिरदौस और अल्ताफ अहमद वानी को मंत्री के रूप में शामिल किया गया. मंगलवार को मीर सैफुल्लाह, अली मोहम्मद सागर, शमीम फिरदौस और अल्ताफ अहमद वानी ने मंत्री पद की शपथ ली है. 

Advertisement

वहीं, जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस की सहयोगी कांग्रेस ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी. कांग्रेस ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जब तक जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल नहीं हो जाता, तब तक वे सरकार में शामिल नहीं होंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »