जम्मू-कश्मीर: बीजेपी कार्यकर्ता पर हमले के बाद 4 नेताओं ने सौंपा इस्तीफा

ताजा घटना में मध्य कश्मीर के बड़गाम जिले में आतंकियों ने बीजेपी कार्यकर्ता को गोली मार दी. इस घटना में बीजेपी कार्यकर्ता जख्मी हो गया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

अशरफ वानी

  • श्रीनगर,
  • 09 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 5:15 PM IST

  • जम्मू कश्मीर में बीजेपी नेता पर हमला
  • कई बीजेपी नेताओं ने दिया इस्तीफा

जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं के इस्तीफे का सिलसिला जारी है. अब एक बार फिर से बीजेपी के चार नेताओं ने पार्टी और पदों से इस्तीफा दे दिया है. इससे पहले भी कई बीजेपी नेता पार्टी से अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं.

जम्मू-कश्मीर में चार और नेताओं ने बड़गाम में बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वाले इन नेताओं में महासचिव बड़गाम और महासचिव एमएम मोर्चा बड़गाम शामिल हैं. दरअसल, इन नेताओं का इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब सुबह ही जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के एक कार्यकर्ता पर आतंकियों ने हमला कर दिया था. इस हमले में बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गया.

Advertisement

ताजा घटना में मध्य कश्मीर के बड़गाम जिले में आतंकियों ने बीजेपी कार्यकर्ता को गोली मार दी. इस घटना में बीजेपी कार्यकर्ता जख्मी हो गया. आधिकारिक सूत्रों का इस मामले में कहना है कि आतंकियों ने बीजेपी कार्यकर्ता अब्दुल हमीद नजर (38) पर हमला किया था. घायल कार्यकर्ता मेहिदपोरा का रहने वाला है जिसके पिता का नाम जमाल नजर है.

बता दें, हाल के दिनों में कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले की घटनाओं में इजाफा हुआ है. इससे पहले 6 अगस्त को कुलगाम जिले के काजीगुंड ब्लॉक के वेस्सु गांव में बीजेपी सरपंच सजाद अहमद पर आतंकियों ने हमला कर दिया था. सरपंच को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.

इस्तीफा

इन घटनाओं को देखते हुए कई बीजेपी नेता पार्टी और पद से इस्तीफा दे रहे हैं. बीते कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के कई नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है. कुलगाम के देवसर से बीजेपी सरपंच, बीजेपी नेता सबजार अहमद पाडर, निसार अहमद वानी और आशिक हुसैन पाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »