पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी के साथ सरकार बनाने के लिए आगे बढ़ने का साफ संकेत दिया है. सोमवार को उन्होंने कहा कि उनके दिवंगत पिता मुफ्ती सईद का भगवा पार्टी के साथ गठबंधन करने का फैसला उनके बच्चों के लिए वसीयत की तरह है. इसे अमल में लाना है, भले ही ऐसा करते हुए वे मिट जाएं.
बीजेपी से गठबंधन करने का फैसला पत्थर की लकीर
कि उनके पिता का बीजेपी से गठबंधन करने का फैसला पत्थर की लकीर है. मैं हर हाल में उनके फैसले को निभाऊंगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी नीत केंद्र सरकार गठबंधन के एजेंडा को लागू करने में प्रगति जम्मू कश्मीर सरकार के गठन की पूर्व शर्त है. राज्य में आठ जनवरी से राज्यपाल शासन लागू है.
मुफ्ती साहब के शब्दों की तरह गठबंधन
महबूबा ने कहा कि वह अपने पिता के फैसले का सम्मान करती हैं. उन्होंने दावा किया कि उनके पिता का फैसला हमेशा राज्य के लोगों के हित में हुआ करता था. उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने जो गठबंधन का एजेंडा उन्होंने तय किया था वह बहुत महत्वपूर्ण है, बिल्कुल के शब्दों की तरह.
पिता का था बीजेपी से गठबंधन का फैसला
उन्होंने कहा कि मैं एक बात साफ करना चहती हूं कि बीजेपी के साथ गठबंधन का फैसला मुफ्ती मोहम्मद सईद ने लिया था, मैं इसका स्वागत करती हूं. अगर कोई पिता अपने बच्चों के लिए वसीयत करता है, तो उसे पूरा करना उनकी जिम्मेदारी होती है. भले ही वह ऐसा करते समय मिट जाएं. बहरहाल महबूबा ने यह भी कहा कि फैसला का एक अन्य पहलू दोनों दलों के बीच के क्रियान्वयन के जरिए राज्य के लोगों को लाभ पहुंचाना है.
पिता का सपना पूरा करेगी सरकार
उन्होंने कहा कि सईद का बीजेपी के साथ सरकार बनाने के लिए गठबंधन करने और केंद्र सरकार के से हाथ मिलाने का फैसला जम्मू कश्मीर के लोगों, राज्य की एकता को कायम रखने और शांति के साथ विकास के लिए था. उन्होंने कहा कि वह तभी सरकार बनाएंगी जब महसूस करेंगी कि उनके पिता का सपना पूरा होगा.
महबूबा बोलीं- कुर्सी पाना मेरी महत्वाकांक्षा नहीं
महबूबा ने कहा कि मैं कुर्सी पर तभी बैठूंगी जब मैं यह महसूस करूंगी कि जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए पूरे होंगे. राज्य के लोगों के लिए कुर्सी की जरूरत है, मेरे लिए नहीं. अगर मुझे अपने या अपने परिवार के लिए कुर्सी मिलेगी तो मुझे इसकी जरूरत नहीं है. क्योंकि मेरी ऐसी कोई महत्वकांक्षा नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर मेरी ऐसी कोई महत्वकांक्षा होती तो मैंने अपने पिता के जीवनकाल में ही कुर्सी ले ली होती.
बीजेपी-पीडीपी पर कांग्रेस ने बोला हमला
इस बीच जम्मू में कांग्रेस ने राज्य की मौजूदा राजनीतिक अनिश्चितता के लिए सोमवार को बीजेपी और पीडीपी को जिम्मेदार ठहराया. उन दोनों दलों पर लोगों के साथ छलावा करने का आरोप लगाया. जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने जम्मू के खोर इलाके में एक रैली में कहा कि बीजेपी और पीडीपी वर्तमान राजनीतिक संकट और अस्तव्यतता के लिए जिम्मेदार हैं. केवल कांग्रेस ही लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करती है. यही पार्टी है जो राज्य के सभी तीनों क्षेत्रों के लोगों के लिए न्याय सुनिश्चित कर सकती है.
केशव कुमार / BHASHA