कश्मीर हिंसाः श्रीनगर के कुछ हिस्सों के अलावा घाटी से 51वें दिन हटा कर्फ्यू

कश्मीर में लगातार 51 दिन से जारी कर्फ्यू सोमवार को हटा दिया गया. घाटी में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी के आठ जुलाई को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे जाने के बाद नौ जुलाई से ही अशांति है.

Advertisement
कश्मीर में विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा कश्मीर में विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा

केशव कुमार / IANS

  • श्रीनगर,
  • 29 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 2:05 PM IST

कश्मीर में लगातार 51 दिन से जारी कर्फ्यू सोमवार को हटा दिया गया. घाटी में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी के आठ जुलाई को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे जाने के बाद नौ जुलाई से ही अशांति है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'पूरी घाटी से कर्फ्यू हटा दिया गया है, लेकिन पुलवामा और श्रीनगर के नौहट्टा और एम.आर.गुंज पुलिस थानों के अधिकांश क्षेत्रों में कर्फ्यू जारी रहेंगे.' कर्फ्यू हटाने का फैसला रविवार शाम उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक में लिया गया.

Advertisement

के वरिष्ठ नेताओं सहित सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 4 सितंबर को कश्मीर का दौरा करेगा. इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह करने वाले हैं.

बंद जारी रखेंगे अलगाववादी नेता
अलगाववादियों ने कर्फ्यू हटाए जाने के बावजूद बंद जारी रखने का आह्वान किया है. अलगाववादियों ने पिछले सप्ताह जारी बयान में एक सितंबर तक बंद बढ़ाने का फैसला किया था. श्रीनगर में सभी बड़े अलगाववादी नेताओं को नजरबंद रखा गया है.

अब तक 71 लोगों की मौत
घाटी में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद उपजी अब तक कुल 71 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें 68 नागरिक और तीन पुलिसकर्मी हैं. हिंसा में अब तक 11 हजार से अधिक लोग घायल हो चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »