हिमाचल प्रदेश में आफत की बारिश, भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद

हिमाचल प्रदेश के मंडी पंडोह में भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बंद हो गया है. बड़ी संख्या में वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंस गए हैं.

Advertisement
राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन ठप (प्रतीकात्मक तस्वीर) राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन ठप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ललित शर्मा

  • चंडीगढ़,
  • 24 मई 2022,
  • अपडेटेड 2:40 PM IST
  • राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी संख्या में वाहन फंसे
  • राष्ट्रीय राजमार्ग से मलबा हटाने का काम शुरू

देश के कई राज्यों में पिछले एक-दो दिन से बारिश हो रही है. मई के महीने में हो रही इस बारिश से जहां दिल्ली एनसीआर में रह रहे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. वहीं, पर्वतीय इलाकों के लिए ये बारिश आफत बन गई है. हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को लगातार बारिश हो रही है. प्रदेश के मंडी पंडोह इलाके में भूस्खलन की भी खबर है.

Advertisement

मंडी पंडोह में भूस्खलन के कारण पहाड़ों से बड़ी मात्रा में मलबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया है. भूस्खलन के बाद सड़क पर मलबा आ जाने के कारण चंडीगढ़ से मनाली का सड़क संपर्क कट गया है. चंडीगढ़ को मनाली से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन ठप हो गया है. मंडी और कुल्लू के बीच सड़क यातायात भी बंद हो गया है.

जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के बाद आए मलबे के कारण कई वाहन रास्ते में फंस गए हैं. मलबा हटाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बहाल कराने की कोशिशें जारी हैं. प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग से मलबा हटाने के लिए चलाए जा रहे अभियान से जुड़े लोगों का दावा है कि आज रात तक मलबा साफ कर दिया जाएगा.

अधिकारी दावा कर रहे हैं कि सड़क से मलबा हटाकर आज रात तक आवागमन सामान्य करा दिया जाएगा. गौरतलब है कि भूस्खलन के बाद जिस राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आ गया है और इस मलबे के कारण आवागमन बंद हो गया है, वह राष्ट्रीय राजमार्ग हिमाचल प्रदेश के मनाली को चंडीगढ़ और देश के अन्य इलाकों से जोड़ता है.

Advertisement

इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर हर दिन हजारों की संख्या में वाहन आते-जाते हैं. मनाली घूमने जाने वाले सैलानियों के साथ ही सामान लेकर जाने वाले ट्रक भी इसी राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर गुजरते हैं. इस राष्ट्रीय राजमार्ग के भूस्खलन के मलबे के कारण बंद हो जाने से मनाली जाने वाले वाहन बड़ी तादाद में जहां-तहां खड़े हैं. मलबा हटाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन शुरू कराने की कोशिशें जारी हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »