हिमाचल प्रदेशः कुल्लू में बारिश, रोहतांग में बर्फबारी से लोगों ने ली राहत की सांस

हिमाचल प्रदेश में रोहतांग सहित लाहौल-स्पीति के ऊंचे पहाड़ों पर तेज बर्फबारी होने की खबर है. स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों को एहतियात बरतने की हिदायत दी है.

Advertisement
रोहतांग में बर्फबारी. रोहतांग में बर्फबारी.

सतेंदर चौहान

  • चंडीगढ़,
  • 12 जून 2019,
  • अपडेटेड 3:30 PM IST

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट लिया है. रोहतांग सहित लाहौल-स्पीति के ऊंचे पहाड़ों पर तेज बर्फबारी होने की खबर है. खराब मौसम को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों को संवेदनशील इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है. बर्फबारी के चलते ऐसे स्थानों पर हादसा होने की आशंका है. ऐसे में प्रशासन के स्तर से खास एहतियात बरते जा रहे हैं.

Advertisement

रोहतांग के साथ कुंजुम दर्रा, बारालाचा आदि चोटियों में दो से तीन सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ. वहीं, कुल्लू व लाहौल में भी बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली.  कांगड़ा के भी कई हिस्सों में बारिश हुई.

दिल्ली में तेज गर्मी

एक तरफ जहां हिमाचल प्रदेश के प्रमुख इलाकों में बर्फबारी हो रही है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली-एनसीआर में पारा चढ़ा हुआ है. पिछले कुछ दिनों से 48 डिग्री के आसपास तक पारे के बने रहने के कारण तेज गर्मी हो रही है. हालांकि मौसम विभाग ने बुधवार से गुरुवार के बीच हल्की बारिश की संभावना जताई है. बारिश के बाद तापमान घटने की उम्मीद है.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि राजस्थान में  चक्रवात व अरब सागर से नमी लेकर आने वाली हवाओं के कारण हल्की बारिश की संभावना है. जिससे तापमान कम होने की उम्मीद है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली और एनसीआर में पारा करीब 48 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »