हिमाचल: पार्वती बाग में गिरा ग्लेशियर, रोकी गई श्रीखंड महादेव यात्रा

ग्लेशियर गिरने से कई जगहों पर चट्टान खिसक गए. इस हादसे में चार तीर्थयात्री घायल बताए जा रहे हैं. घायल तीर्थयात्रियों को रेस्क्यू टीम ने भीम द्वार पहुंचा दिया है.

Advertisement
ग्लेशियर गिरने से चार तीर्थयात्री घायल बताए जा रहे हैं (ANI) ग्लेशियर गिरने से चार तीर्थयात्री घायल बताए जा रहे हैं (ANI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 10:12 AM IST

हिमाचल प्रदेश के श्रीखंड महादेव शिखर जा रहे तीर्थयात्रियों को रोक दिया गया है. दरअसल, पार्वती बाग में ग्लेशियर टूट गया जिस कारण कई जगहों पर चट्टान खिसक गए. इस हादसे में चार तीर्थयात्री घायल बताए जा रहे हैं. घायल चारों तीर्थयात्रियों को रेस्क्यू टीम ने भीम द्वार पहुंचा दिया है. बाकी तीर्थयात्रियों को भी भीम द्वार में ही रोक लिया गया है.

Advertisement

खबरों के मुताबिक 50 से 60 तीर्थयात्रियों का जत्था श्रीखंड यात्रा के लिए निकला था लेकिन रास्ते में यह घटना हो गई. घायलों को पार्वती बाग लाया गया और उन्हें प्राथमिक उपचार दी गई. चार घायल लोगों में एक लुधियाना से, दो महाराष्ट्र और एक गुजरात से बताए जा रहे हैं. हादसे के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया इसलिए कोई बड़ी अप्रिय घटना होने से बच गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »