रात में साथ खाया खाना, सुबह मां-बेटी मिलीं मृत और बेटे की हालत गंभीर, कांगड़ा में रहस्यमयी घटना से सनसनी

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. रात में परिवार ने साथ खाना खाया, लेकिन शुक्रवार सुबह मां और बेटी घर में मृत मिलीं, जबकि बेटा लगातार उल्टियां करता मिला. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हैं.

Advertisement
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य.(Photo: Representational) फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य.(Photo: Representational)

aajtak.in

  • कांगड़ा,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:04 PM IST

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बेहद रहस्यमयी मामला सामने आया है. यहां एक ही परिवार की मां और बेटी शुक्रवार सुबह अपने घर में मृत मिलीं, जबकि बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

मामला कांगड़ा जिले के घेली गांव का है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ खाना खाया था और इसके बाद अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: हिमाचल के कांगड़ा में दिनदहाड़े तलवार से हमला, मोबाइल विवाद ने लिया खूनी रूप

शुक्रवार सुबह जब परिवार के मुखिया बुधी सिंह की नींद खुली तो उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी को कमरे में अचेत अवस्था में पाया. जांच करने पर उन्हें पता चला कि दोनों की मौत हो चुकी है.

बेटा लगातार उल्टियां करता मिला

इसी दौरान परिवार का बेटा लेख राज लगातार उल्टियां कर रहा था. उसकी हालत बिगड़ती देख परिजन उसे तुरंत ज्वाली के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे.

पुलिस के मुताबिक, अस्पताल में उसका इलाज जारी है. फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि वह चिकित्सकीय निगरानी में है.

मृतकों की पहचान 42 वर्षीय शकुंतला देवी और उनकी बेटी प्रिया के रूप में हुई है. शकुंतला देवी ASHA कार्यकर्ता थीं, जबकि उनकी बेटी प्रिया कक्षा नौवीं की छात्रा थी. बेटा लेख राज कक्षा सातवीं में पढ़ता है.

Advertisement

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. नूरपुर की पुलिस अधीक्षक एल्मा अफरोज भी घटनास्थल पर पहुंचीं और पूरे मामले का जायजा लिया.

फोरेंसिक टीम ने घर से विभिन्न नमूने एकत्र किए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है.

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अधिकारियों के अनुसार, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

बाल कल्याण समिति ने लिया स्वत: संज्ञान

घटना में नाबालिग बच्चों के शामिल होने को देखते हुए जिला बाल कल्याण समिति (DCWC) ने स्वत: संज्ञान लिया है.

समिति के अध्यक्ष विक्रमजीत शर्मा अपने सदस्यों विजय शर्मा और नरेशता कुमारी के साथ मामले की जानकारी लेने के लिए ज्वाली पुलिस थाने पहुंचे. उन्होंने पुलिस से पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

मीडिया से बातचीत में विक्रमजीत शर्मा ने कहा कि चूंकि यह मामला नाबालिग बच्चों से जुड़ा है, इसलिए समिति इसकी निगरानी कर रही है. फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है और मौत की असली वजह का इंतजार पोस्टमार्टम एवं फोरेंसिक रिपोर्ट से किया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »