UK से भारत लौटे 35 साल के इंजीनियर की गुरुग्राम के होटल में मौत, बाथटब में मिला शव, जल्द होने वाली थी शादी

गुरुग्राम के होटल में 35 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव जकूजी में मिला है. इंजीनियर UK के मैनचेस्टर में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता था और जल्द ही शादी होने वाली थी. पुलिस का कहना है कि होटल के कमरे में जाने के बाद कोई दूसरा बाहरी व्यक्ति अंदर नहीं आया था. दरवाजा भी भीतर से बंद था. पुलिस हार्ट अटैक, पानी में डूबने और दूसरे एंगल से जांच कर रही है.

Advertisement
आगरा के रहने वाले थे इंजीनियर प्रांजिल. (Photo: ITG) आगरा के रहने वाले थे इंजीनियर प्रांजिल. (Photo: ITG)

नीरज वशिष्ठ

  • गुरुग्राम,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:29 AM IST

गुरुग्राम के एक होटल में 35 साल के भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. इंजीनियर का शव होटल के कमरे में जकूजी (पानी से भरे बाथटब) में मिला. मृतक की पहचान प्रांजिल पाठक के रूप में हुई है. वह यूनाइटेड किंगडम (UK) के मैनचेस्टर में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते थे. कुछ समय पहले ही भारत लौटे थे और जल्द ही उनकी शादी होने वाली थी.

Advertisement

घटना गुरुग्राम के सेक्टर-53 स्थित होटल की है. सोमवार रात होटल के रूम नंबर 302 में प्रांजिल का शव मिला. होटल कर्मचारियों को जब कुछ डाउट हुआ तो उन्होंने रूम का गेट खोलकर देखा. अंदर बाथरूम में बने जकूजी के पानी में प्रांजिल अचेत हालत में पड़े थे. डॉक्टर को बुलाया गया, लेकिन जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. प्रांजिल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा की ओल्ड ईदगाह कॉलोनी के रहने वाले थे. वह मैनचेस्टर में एक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे. हाल ही में वह भारत आए थे.

सोमवार को वह उत्तराखंड के ऋषिकेश में छुट्टियां बिताकर दिल्ली पहुंचे थे. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उन्होंने अपने एक दोस्त को छोड़ा, जिसकी फ्लाइट थी. इसके बाद रात में गुरुग्राम के सेक्टर-53 स्थित होटल में रूम बुक किया. उन्होंने होटल के रूम नंबर 302 में चेक-इन किया था. रात करीब 8 बजे होटल कर्मचारियों को कुछ अनहोनी का शक हुआ. इसके बाद रूम का दरवाजा खोलकर देखा गया तो प्रांजिल जकूजी में अचेत मिले.

Advertisement

यह भी पढ़ें: BCCI के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई के होटल में मिला शव, IPL मैच कवरेज की थी जिम्मेदारी

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-53 थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम होटल पहुंची. टीम ने कमरे की जांच की और सबूत जुटाए. इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने होटल की तीसरी मंजिल के साथ-साथ मुख्य एंट्री और एग्जिट गेट पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली. शुरुआती जांच में सामने आया कि प्रांजिल के कमरे में जाने के बाद कोई बाहरी व्यक्ति अंदर नहीं आया था. कमरे का दरवाजा भी अंदर से बंद था. हालांकि, पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

जल्द होने वाली थी शादी, आगरा में चल रही थीं तैयारियां

प्रांजिल की मौत की खबर मिलते ही आगरा में उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रांजिल की जल्द ही UK में शादी होने वाली थी और घर में इसकी तैयारियां चल रही थीं. एक तरफ परिवार उनकी शादी की खुशियों का इंतजार कर रहा था, दूसरी तरफ उनकी अचानक मौत की खबर पहुंच गई.

हार्ट अटैक या हादसा? पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस फिलहाल मौत की कई वजहों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. इनमें जकूजी में नहाते समय दिल का दौरा पड़ना, पैर फिसलने से चोट लगना या पानी में डूबने से दम घुटना जैसे एंगल शामिल हैं. हालांकि, इनमें से किसी भी वजह की अभी पुष्टि नहीं हुई है. मौत कैसे हुई, इसका पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. फिलहाल पुलिस होटल के CCTV फुटेज और घटनास्थल से जुटाए गए सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »