'राधिका के सीने में 4 गोलियां मारी गईं', पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा, झूठा साबित हुआ पिता का कुबूलनामा

सरकारी अस्पताल के बोर्ड के सदस्य और सर्जन डॉ. दीपक माथुर ने आजतक से फोन पर बातचीत में पुष्टि की कि राधिका को 4 गोलियां मारी गईं और सभी गोली के निशान उसके सीने पर पाए गए. डॉ. माथुर ने बताया कि सभी गोलियां शरीर से निकाल ली गई हैं और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दी गई हैं.

Advertisement
टेनिस स्टार राधिका यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है (File Photo: ITG) टेनिस स्टार राधिका यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है (File Photo: ITG)

नीरज वशिष्ठ

  • गुरुग्राम,
  • 11 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 8:32 PM IST

टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. इसके मुताबिक राधिका को 4 गोलियां मारी गईं, जबकि पुलिस की FIR में कहा गया था कि आरोपी ने पीछे से तीन गोलियां चलाई थीं.

सरकारी अस्पताल के बोर्ड के सदस्य और सर्जन डॉ. दीपक माथुर ने आजतक से फोन पर बातचीत में पुष्टि की कि राधिका को 4 गोलियां मारी गईं और सभी गोली के निशान उसके सीने पर पाए गए. डॉ. माथुर ने बताया कि सभी गोलियां शरीर से निकाल ली गई हैं और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दी गई हैं.

Advertisement

ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि आरोपी की स्वीकारोक्ति और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंतर क्यों है? पुलिस द्वारा दर्ज FIR के अनुसार आरोपी दीपक यादव, जो राधिका का पिता है, उसने खुद स्वीकार किया था कि उसने पीछे से राधिका पर तीन गोली चलाई थीं, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसे चार गोलियां लगी हैं.

गांव वालों के तानों से परेशान था आरोपी दीपक

25 वर्षीय टेनिस स्टार राधिका यादव की गुरुवार सुबह उनके ही पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस जांच के मुताबिक आरोपी दीपक यादव गांव वालों के तानों और टिप्पणियों से परेशान था. उसे राधिका द्वारा चलाए जा रहे टेनिस अकादमी पर आपत्ति थी और उसने कई बार बेटी से अकादमी बंद करने को कहा, लेकिन राधिका ने साफ इनकार कर दिया. यह बात पिता को इतनी नागवार गुज़री कि उसने गुस्से में आकर दीपिका पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं.

Advertisement

म्यूजिक वीडियो आया सामने

सूत्रों के मुताबिक राधिका का सोशल मीडिया पर सक्रिय होना और इन्फ्लुएंसर बनने की इच्छा भी उसके पिता को नापसंद थी. राधिका के मर्डर के बाद एक म्यूज़िक वीडियो भी सामने आया है, इसका टाइटल 'कारवां' है. इसमें राधिका नजर आ रही हैं. इस वीडियो को लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या इस वीडियो का किसी तरह हत्या से संबंध है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »