सोनीपत एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता... शूटरों को मोबाइल और सिम देने वाले आरोपी गिरफ्तार

गोहाना में मातूराम हलवाई की दुकान पर हुई फायरिंग से जुड़े मामले में सोनीपत एसटीएफ ने हिमांशु भाऊ और साहिल रिटोली गैंग के शूटरों को मोबाइल और सिम मुहैया कराने वाले आरोपी टेकमुद्दीन उर्फ नवाब को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने फर्जी आईडी पर गैंग के लिए 10 सिम कार्ड उपलब्ध कराए थे. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी. पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

पवन राठी

  • सोनीपत,
  • 28 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 5:01 PM IST

हरियाणा के गोहाना में मातूराम हलवाई की दुकान पर फायरिंग करने वाले हिमांशु भाऊ और साहिल रिटोली गैंग के शूटरों को मोबाइल और सिम मुहैया कराने वाले आरोपी को सोनीपत एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है. एसटीएफ ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी ने शूटरों को फर्जी आईडी पर 10 सिम मुहैया कराए थे.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी टेकमुद्दीन उर्फ ​​नवाब हिमांशु भाऊ और साहिल रिटोली गैंग का मुख्य सदस्य हैं. हिमांशु भाऊ और साहिल रिटोली अमेरिका में बैठकर उत्तर भारत में गैंग चलाते हैं. मातूराम हलवाई की दुकान पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटरों को सोनीपत एसटीएफ और क्राइम ब्रांच दिल्ली ने एनकाउंटर में पहले ही मार गिराया था. वहीं, इस मामले में अब तक 18 बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें- 2 करोड़ के लिए हलवाई की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

लेटर में दो करोड़ रुपए की मांगी फिरौती 

दरअसल, हरियाणा के सोनीपत में 21 जनवरी की सुबह मशहूर जलेबी बनाने वाले हलवाई मातूराम की दुकान पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने 30 से 40 राउंड फायर कर दी थी. इसके बाद एक पर्ची फेंक कर फरार हो गए. फिरौती वाली लेटर में दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी. बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी. इसके आधार पर हरियाणा पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की. 

Advertisement

फिरौती की जिम्मेवारी भाऊ गैंग ने ली 

वहीं, सोशल मीडिया पर फायरिंग और दो करोड़ फिरौती की जिम्मेवारी भाऊ गैंग ने ली थी. फायरिंग के बाद गैंग ने दुकान के मालिक को धमकी भरा फोन किया. उसमें कहा गया था कि काम करना है, तो पैसे तैयार रखना. नहीं तो अंजाम देख लेना. हालांकि, फायरिंग के बाद गोहाना व्यापारी वर्ग में पूरी तरह से दहशत का माहौल हो गया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »