मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं मां-बेटी... पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उड़ाया- CCTV

रोहतक में रविवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां जाट भवन के पास एक कार ने मां-बेटी को टक्कर मार दी. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
मॉर्निंग वॉक पर जा रही मां बेटी को कार ने पीछे से मारी टक्कर( Screengrab) मॉर्निंग वॉक पर जा रही मां बेटी को कार ने पीछे से मारी टक्कर( Screengrab)

सुरेंद्र सिंह

  • रोहतक,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:45 PM IST

हरियाणा के रोहतक में एक तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को टक्कर मार दी. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस दर्दनाक हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि मां-बेटी मॉर्निंग वॉक कर रही हैं और इसी दौरान उन्हें पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. जिससे दोनों हवा में उड़ गईं. हादसा जाट भवन के पास हुआ. राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया और पुलिस को हादसे की सूचना दी. मामले में कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.

Advertisement

दरअसल, रोहतक में जाट भवन के पास रविवार सुबह करीब 4:45 बजे गोपाल कॉलोनी निवासी नीलम अपनी मां कृष्णा देवी के साथ देवीलाल पार्क में सैर करने जा रही थीं. इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी. हादसे में मां-बेटी घायल हो गईं. बताया जा रहा है कि सुबह का समय था और सड़क पर ज्यादा भीड़ नहीं थी. जिसके चलते कार ड्राइवर तेज स्पीड से कार चला रहा था. इसी दौरान उसने मां-बेटी को पीछे से टक्कर मार दी.  

यह भी पढ़ें: लाल बत्ती पर स्कूटी रोकी तो कार सवारों ने पीटा, पहले पीछे से मारी थी टक्कर, Video

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. राहगीरों ने तुरंत दोनों को संभाला और अस्पताल में भर्ती करवाया. साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार दो युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल हादसे को लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है. पुलिस कार चालक से पूछताछ कर रही है.

Advertisement

यह भी देखे :

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय इस इलाके में कई लोग सैर करने के लिए निकलते हैं. लेकिन तेज रफ्तार वाहन हादसों का कारण बनते हैं. लोगों ने पुलिस से इस इलाके में गति पर नियंत्रण लगाने और चेकिंग बढ़ाने की मांग की है. फिलहाल दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »