बोफोर्स मामले में कांग्रेस का पलटवार, कहा- यही है मोदी सरकार का चाल-चरित्र

सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी शासित हरियाणा की खट्टर सरकार में अब कोई सुरक्षित नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी, मोदी और खट्टर सरकार को अपनी साजिश में कामयाब नहीं होने देगी. भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बचाव करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ मानेसर ज़मीन सौदे में 8 साल बाद मुकदमा दर्ज किया गया है.

Advertisement
कांग्रेस के प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस के प्रेस कॉन्फ्रेंस

मौसमी सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 1:08 PM IST

कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ आरोप पत्र दायर होने के मामले में बीजेपी पर निशाना साधा है. पार्टी के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर सीबीआई की तरफ से दायर किया गया आरोप पत्र झूठा है, इसी तरह से वीरभद्र सिंह के खिलाफ झूठा मुकदमा दायर किया गया है.

Advertisement

बता दें कि सीबीआई ने शुक्रवार को भूपेंद्र सिंह हुड्डा और 34 अन्य के खिलाफ मानेसर जमीन सौदा मामले में आरोपपत्र दाखिल किया है.

'जन-आक्रोश से बचने के हथकंडे अपना रही BJP'

बोफोर्स मामले में कोर्ट की फिर सुनवाई पर कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले से दशकों से चली आ रही बीजेपी की साजिश का भंडाफोड़ हुआ था. बीजेपी और मोदी एक बार फिर देश का ध्यान भटकाने के लिए झूठे हथकंडे अपना रहे हैं. सुरजेवाला ने कहा कि 2019 में जन-आक्रोश से बचने के लिए बीजेपी इस तरह के ओछे हथकंडे अपना रही है.

'कैप्टिव ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं और विपक्षी नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है, सीबीआई का नाम अब बीजेपी का 'कैप्टिव ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन' रख देना चाहिए.

Advertisement

सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी शासित हरियाणा की खट्टर सरकार में अब कोई सुरक्षित नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मोदी और खट्टर सरकार को अपनी साजिश में कामयाब नहीं होने देगी. भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बचाव करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ मानेसर ज़मीन सौदा मामले में 8 साल बाद मुकदमा दर्ज किया गया है.

लाल किले पर यज्ञ कराने के मामले में सुरजेवाला ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को बरकरार रखने में मोदी सरकार विफल रही है, बजाय चीन को रोकने, पाक से घुसपैठ रोकने के मोदी यज्ञ, पूजा, आराधना करा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि ये हमारी संस्कृति का हिस्सा है लेकिन सरकार चलाने के लिए अगर लिया जाएगा तो ये चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि यही अब मोदी सरकार का चाल, चरित्र और चेहरा बन चुका है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »