मत आना गुड़गांव! फिर शुरू हुई बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, 17 घंटे से लगा है महाजाम, सड़कों पर जिंदगी

रात एक बजे गुड़गांव पुलिस ने ट्वीट करके बताया कि गुड़गांव में अभी भी जाम है. रेवारी, जयपुर की और ट्रैफिक जाम है. गुड़गांव से दिल्ली की की ओर जाने वाला ट्रैफिक भले ही खुल गया हो लेकिन गुड़गांव से मानसरोवर जयपुर की ओर पूरी तरह से ब्लॉक है

Advertisement
गुड़गांव में लगा लंबा जाम गुड़गांव में लगा लंबा जाम

सना जैदी / अंकित यादव

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 12:54 PM IST

दिल्ली से सटे गुड़गांव में बारिश के कारण 17 घंटे बाद भी कई इलाकों में महाजाम लगा हुआ है. सड़कों पर गाड़ि‍यों की नहीं खत्म होने वाली कतार के बीच शुक्रवार सुबह एक बार फिर बारिश शुरू हो गई है. इलाके में एहतियातन धारा 144 लगाई गई है, वहीं पुलिस ने दिल्ली के लोगों से गुड़गांव की तरफ नहीं आने की अपील की है.

Advertisement

सड़क पर महाजाम के मद्देनजर गुड़गांव के कई स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है. एनएच-8 और सोहना रोड पर सबसे अधि‍क और लंबा जाम लगा है, वहीं हालात से निपटने के लिए मुख्य सचिव ने जिम्मेदार विभागों साथ की बैठक की है. इस बीच गुड़गांव पुलिस ने ट्वीट कर लोगों से अपील की है कि अगर वह दिल्ली से सड़क के रास्ते गुड़गांव की तरफ आ रहे हैं तो न आएं.

गुरुवार शाम को जब लोग दफ्तर से अपने घर जाने के लिए निकले तो जाम में फंस गए. यह जाम शाम 6 बजे से लगा हुआ है.


दोषि‍यों पर होगी कार्रवाई
इसके अलावा शहर में धारा 144 भी लगा दी गई है. डीसीपी सत्यप्रकाश ने बताया कि जो भी जाम के लिए दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और 3 दिन में सड़कों की हालत में सुधार के निर्देश दिए गए हैं.

Advertisement

रात एक बजे ने ट्वीट करके बताया कि गुड़गांव में अभी भी जाम है. रेवारी, जयपुर की और है. गुड़गांव से दिल्ली की की ओर जाने वाला भले ही खुल गया हो लेकिन गुड़गांव से मानसरोवर जयपुर की ओर पूरी तरह से ब्लॉक है. यहां तक की गुड़गांव शहर के अंदर के चौक तो पूरी तरह से जाम हैं. जिसमें हीरो हौंडा चौक शामिल है.

गुड़गांव में महाजाम के बाद पूरी पुलिस टीम सड़क पर उतर आई. गुड़गांव पुलिस ने ट्वीट करके भी इसकी जानकारी दी कि सारे डीसीपी पिछले 6 घंटे से सड़क पर उतरे हुए हैं.

सुबह तक गुड़गांव में जाम लगा हुआ है. ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने की कोशिश में है. जयपुर की और का ट्रैफिक पूरी तरह से ब्लॉक है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »