मानेसर: सेमी न्यूड हालात में मिला विदेशी महिला का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

मानेसर में आईएमटी चौक से एक विदेशी महिला का शव बरामद किया गया है. पुलिस आशंका जता रही है कि महिला की रेप के बाद हत्या की गई है. हालांकि अभी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. साथ ही मामले की कई एंगल से भी जांच कर रही है.

Advertisement
मानेसर में मिला विदेशी महिला का शव. (Photo: AI-generated) मानेसर में मिला विदेशी महिला का शव. (Photo: AI-generated)

अरविंद ओझा / नीरज वशिष्ठ

  • गुरुग्राम,
  • 07 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 1:08 PM IST

हरियाणा के मानेसर में आईएमटी चौक से विदेशी महिला का सेमी न्यूड हालात में शव बरामद हुआ. मौके पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. एसीपी मानेसर ने फोन पर हुई बातचीत में बताया की प्रथम दृष्टया जांच में मृतका अफ्रीकन मूल की लग रही है. लेकिन अभी पहचान होना बाकी है.

Advertisement

दरअसल, पुलिस को रविवार सुबह 6 बजे के करीब सूचना मिली कि दिल्ली से जयपुर जाने वाले आईएमटी चौक के बीचों बीच किसी महिला का नग्न हालात में शव पड़ा है. मौके पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतका अफ्रीकन मूल की लग रही थी. पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुला कर शव को कब्जे में ले मामले की जांच शुरू कर दी है. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली: 10 साल बाद जेल से निकले बाहर, 8 दिन पहले झगड़ा और फिर कत्ल, डबल मर्डर की इनसाइड स्टोरी

मामले की जांच में जुटी पुलिस

महिला के शरीर पर नाम मात्र के कपड़े थे. ऐसे में पुलिस आशंका जता रही है कि महिला की रेप के बाद हत्या की गई है. हालांकि ये जांच के बाद ही साफ हो पाएगा. जांच के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी की भी जांच कर रही है.

Advertisement

पुलिस महिला को फ्लाईओवर के ऊपर से नीचे फेंके जाने या फिर चलती गाड़ी से आईएमटी चौक पर फेंके जाने को लेकर भी जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि आईएमटी चौक से एक विदेशी महिला का शव बरामद किया गया है. महिला अफ्रीका मूल की लग रही है. पूरे मामले में जांच जारी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »