हरियाणा: रिटायर्ड सूबेदार के घर भीषण धमाका, CRPF जवान समेत 5 लोग झुलसे

हरियाणा के रेवाड़ी में सेना से रिटायर्ड सूबेदार सतबीर के घर जोरदार धमाका हुआ. इस हादसे में CRPF जवान, दो साल की बच्ची समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए. घायल सभी को अस्पताल रेफर किया गया है, जिनमें से एक की हालत नाजुक है. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है ताकि धमाके का कारण पता लगाया जा सके.

Advertisement
ब्लास्ट की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है. (Photo-Reuters) ब्लास्ट की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है. (Photo-Reuters)

देशराज सिंह चौहान

  • चंडीगढ,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:26 PM IST

हरियाणा के रेवाड़ी में सेना से रिटायर्ड एक सूबेदार के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में जोरदार धमाका हुआ है.  हंस नगर इलाके में हुए इस ब्लास्ट में एक CRPF जवान और दो साल की बच्ची समेत परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं.

आर्मी से रिटायर्ड सूबेदार सतबीर के घर पर हुआ धमाका इतना जोरदार था कि इसकी गूंज से पूरा मोहल्ला दहल उठा. धमाके की आवाज सुनते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग डरकर अपने घरों से बाहर की तरफ भागने लगे.

Advertisement

फिलहाल धमाके में घायल हुए सभी लोगों को फर्स्ड ऐड देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. घायलों में से एक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.

दरवाजे-खिड़कियों के शीशे चकनाचूर

ब्लास्ट इतना खतरनाक था कि मकान की दीवारें और दरवाजों ती चौखट पूरी तरह टूट गए. घर की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे चकनाचूर होकर दूर-दूर तक बिखर गए. धमाके की वजह से घर का भारी मेन गेट भी उखड़कर बाहर जा गिरा और लोहे की एंगल तक मुड़ गईं. इसके अलावा घर पर लगा तिरपाल उड़कर पड़ोसी की दीवार पर जा चिपका.

हादसे के वक्त घर में रिटायर्ड सूबेदार सतबीर की पत्नी मधु, बेटी तनु, रिश्तेदार की 2 साल की बच्ची खुशी, उनके पड़ोसी और CRPF जवान जय भगवान मौजूद थे. ये सभी लोग इस ब्लास्ट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए.

Advertisement

नवंबर में होनी थी बेटी तनु की शादी

इस हादसे में सूबेदार सतबीर की बेटी तनु भी गंभीर रूप से घायल हुई है और उसकी हालत सबसे ज्यादा नाजुक बताई जा रही है. परिजनों के मुताबिक, इसी साल नवंबर महीने में तनु की शादी होनी तय हुई थी. घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस अचानक हुए हादसे ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया है.

यह भी पढ़ें: ईरान की धमकी के बाद बड़ा धमाका! होर्मुज में जहाजों की निकासी पर रोक... UN की मैरीटाइम एजेंसी ने खींचे हाथ

ब्लास्ट का कारण बना रहस्य

धमाका किस वजह से हुआ, इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. घटना की सूचना मिलते ही रेवाड़ी पुलिस और FSL की फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स टीम तुरंत मौके पर पहुंची. सुरक्षा के लिहाज से टीम ने घटनास्थल को पूरी तरह सील कर दिया है. फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत और सैंपल जमा किए हैं ताकि ये साफ हो सके कि ब्लास्ट गैस सिलेंडर लीकेज की वजह से हुआ या इसके पीछे कोई और कारण था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »