गुरुग्राम: बीच सड़क खुदे गड्ढे में गिरी महिला प्रोफेसर की कार, टला बड़ा हादसा- VIDEO

गुरुग्राम के सुशांत लोक-1 में गलेरिया रोड पर एक महिला प्रोफेसर की कार खुले गहरे गड्ढे में गिर गई. यह हादसा उस वक्त हुआ, जब प्रोफेसर यूनिवर्सिटी से घर लौट रही थीं.

Advertisement
कार समेत गड्ढे में गिरी महिला प्रोफेसर. (Photo: Screengrab) कार समेत गड्ढे में गिरी महिला प्रोफेसर. (Photo: Screengrab)

नीरज वशिष्ठ

  • गुरुग्राम,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:31 PM IST

गुरुग्राम के पॉश इलाके सुशांत लोक-1 में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां गलेरिया रोड पर एक महिला प्रोफेसर की कार सड़क के बीचों-बीच खोदे गए गहरे गड्ढे में गिर गई. यह हादसा उस समय हुआ जब प्रोफेसर अपनी यूनिवर्सिटी से घर लौट रही थीं.

चलते-चलते अचानक गड्ढे में चली गई कार
जानकारी के मुताबिक पीड़िता सेक्टर-55 स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में विभागाध्यक्ष (HOD) के पद पर कार्यरत हैं और सुशांत लोक-1 की रिजवुड एस्टेट की निवासी हैं. रोजाना की तरह वह अपने घर लौट रही थीं, तभी उनकी कार अचानक सड़क पर बने गहरे गड्ढे में जा गिरी. बताया जा रहा है कि यह गड्ढा पिछले कई महीनों से खुला पड़ा था, लेकिन इसके आसपास न तो कोई बैरिकेड लगाया गया था और न ही कोई चेतावनी बोर्ड.

Advertisement

हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीर तुरंत मदद के लिए पहुंचे. कड़ी मशक्कत के बाद महिला प्रोफेसर को सुरक्षित बाहर निकाला गया. गनीमत रही कि इस दुर्घटना में उनकी जान बच गई, हालांकि उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि लोग कार को बाहर निकाल रहे हैं.

घटना को लेकर लोगों में आक्रोश
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस गड्ढे को लेकर कई बार संबंधित विभागों को शिकायत दी जा चुकी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. यह घटना एक बार फिर शहर में चल रहे अधूरे निर्माण कार्यों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर करती है. 

पीड़ित प्रोफेसर ने इस मामले में पुलिस, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) और नगर निगम को शिकायत देने की बात कही है. उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित सुरक्षा उपाय किए गए होते, तो यह हादसा टाला जा सकता था. अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »