गुरुग्राम में वीकेंड ट्रैफिक अलर्ट: सेक्टर-44 की कई सड़कें 2 दिन बंद, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

गुरुग्राम के सेक्टर 44 इलाके में रहने वालों और वहां से गुजरने वाले यात्रियों के लिए यह एक खास अलर्ट है. सड़कों की मरम्मत का काम शुरू किए जाने के कारण इस वीकेंड (शनिवार और रविवार) यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं.

Advertisement
HUDA मेट्रो स्टेशन और बख्तावर चौक के बीच का रास्ता बंद. (File Photo-ITG) HUDA मेट्रो स्टेशन और बख्तावर चौक के बीच का रास्ता बंद. (File Photo-ITG)

aajtak.in

  • गुरुग्राम,
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:40 PM IST

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में वीकेंड पर ट्रैफिक को लेकर अहम एडवाइजरी जारी की गई है. सड़क मरम्मत कार्य के चलते सेक्टर 44 की कई सड़कों पर शनिवार और रविवार (11-12 अप्रैल) को यातायात पूरी तरह बंद रहेगा. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहन HUDA सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन या अन्य निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्क करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें.

Advertisement

पुलिस की ओर से बताया गया कि मरम्मत कार्य के कारण शनिवार और रविवार (11-12 अप्रैल) को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक मार्ग पूरी तरह बंद रहेंगे:- 

HUDA मेट्रो स्टेशन से बख्तावर चौक: इस ओर जाने वाले वाहनों की एंट्री बंद रहेगी.

GMDA कार्यालय से पार्क गेट (सेक्टर 44): यह मुख्य सड़क मरम्मत के घेरे में है.

रामदा होटल रेड लाइट (सेक्टर 41/45): यहां से सेक्टर 44 की ओर जाने वाला रास्ता ब्लॉक रहेगा.

प्लॉट नंबर 61 से फोर्टिस अस्पताल (गेट नंबर 3): अस्पताल पहुंचने के लिए यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना होगा.

कन्हाई (Apparel House) से Z Chowk: इस मार्ग और इसके बीच पड़ने वाले सभी लिंक रोड बंद रहेंगे.

यात्रियों के लिए पुलिस के निर्देश

गुरुग्राम पुलिस ने सेक्टर 44 के कर्मचारियों और यात्रियों से कहा है कि वे अपने वाहन HUDA मेट्रो स्टेशन या अन्य निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें, क्योंकि प्रभावित सड़कों पर पार्किंग या आवाजाही की अनुमति नहीं होगी.

Advertisement

समय की पाबंदी
ध्यान दें कि यह पाबंदी रात 11 बजे तक है, इसलिए वीआर (VR) या देर रात शिफ्ट वाले कर्मचारी अपने सफर की योजना पहले ही बना लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement