कपड़ों से हुआ कंफ्यूजन, पति की प्रेमिका पर फेंकना था एसिड, फेंक दिया किसी और पर

गुरुग्राम के सेक्टर-10 में एसिड अटैक की सूचना से हड़कंप मच गया, लेकिन पुलिस जांच में मामला पूरी तरह अलग निकला. जांच में पता चला कि एक महिला अपने पति की लिव-इन पार्टनर पर हमला करने आई थी, मगर कपड़ों के एक जैसे रंग की वजह से उसने गलती से दूसरी महिला पर टॉयलेट क्लीनर फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं.

Advertisement
पति की प्रेमिका पर फेंकना था एसिड, फेंक दिया किसी और पर (Photo: itg) पति की प्रेमिका पर फेंकना था एसिड, फेंक दिया किसी और पर (Photo: itg)

नीरज वशिष्ठ

  • गुरुग्राम,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:05 PM IST

हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर-10 से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला पर एसिड अटैक की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस ने गहराई से जांच की, तो परत-दर-परत कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. पुलिस के मुताबिक, यह हमला आपसी रंजिश के चलते किसी और पर किया जाना था, लेकिन कपड़ों के समान रंग की वजह से एक निर्दोष महिला इसका शिकार हो गई. ​

Advertisement

क्या है पूरा मामला? ​

बीती रात करीब 8:30 बजे गुरुग्राम पुलिस को सेक्टर-10 के सिविल अस्पताल से सूचना मिली कि एक महिला पर तेजाब फेंका गया है. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला का बयान दर्ज किया. महिला ने बताया कि वह पवन नामक व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती है और उसने पवन पर मारपीट और एसिड फेंकने का आरोप लगाया.

​पुलिस जांच में चौंकाने वाला मोड़ ​

पुलिस ने जब इस मामले की गहराई से तफ्तीश की, तो कहानी कुछ और ही निकली. गुरुग्राम पुलिस के अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि अस्पताल में उसी समय एक और महिला अपने इलाज के लिए आई हुई थी. आरोपी महिला, जिसका नाम साक्षी है, उसका अपने पति और उसकी लिव-इन पार्टनर (दूसरी महिला) से विवाद चल रहा था. ​साक्षी अपने पति की पार्टनर पर हमला करने के इरादे से अस्पताल आई थी. लेकिन जिस महिला पर हमला हुआ, उसने भी उसी रंग के कपड़े पहने थे जो साक्षी की 'टारगेट' महिला ने पहने थे. अंधेरे और जल्दबाजी में साक्षी ने बिना चेहरा देखे, गलतफहमी में दूसरी महिला पर टॉयलेट क्लीनर फेंक दिया. ​

Advertisement

पुलिस की कार्रवाई ​

इस मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं. बादशाहपुर पुलिस स्टेशन में पवन के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. दूसरा हमले का मामला है जिसमें सेक्टर-10 पुलिस स्टेशन में एसिड (टॉयलेट क्लीनर) फेंकने के आरोप में साक्षी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था. डॉक्टरों के अनुसार, महिला की हालत पूरी तरह स्थिर है और उसके शरीर पर जलने के कोई गहरे निशान नहीं हैं. उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement