अंबाला की नहर में गिरी Maruti कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

हरियाणा के अंबाला जिले में एक कार के नहर में गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने सभी शवों को नरवाना शाखा नहर से निकलवाया. चारों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर. प्रतीकात्मक तस्वीर.

aajtak.in

  • अंबाला,
  • 06 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:06 AM IST

हरियाणा के अंबाला जिले में कार के नहर में गिर जाने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. परिवार पंजाब का रहने वाला था. जानकारी के मुताबिक, हादसा इस्माइलपुर गांव में नरवाना शाखा नहर के पास हुआ. यह इलाका अंबाला शहर से 25 किलोमीटर दूर पड़ता है. आस-पास के लोगों ने फौरन हादसे की सूचना पुलिस को दी.

Advertisement

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नरवाना शाखा नहर से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान कुलदीप सिंह (48), उनकी पत्नी कुलबीर कौर (40), पुत्र सुखप्रीत (15) और बेटी जश्नदीप कौर (10) के रूप में हुई है. सोमवार की शाम को कुलदीप सिंह परिवार सहित मारुति कार में सवार होकर पंजाब के तिवाना गांव (लालड़ू के पास) से अंबाला जा रहे थे. तभी रास्ते में यह हादसा हो गया.

शवों की होगी फोरेंसिक जांच
शवों को नहर से निकालने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अंबाला शहर नागरिक अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया. फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर मंगलवार को पोस्टमार्टम करेंगे और उसके बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी. नग्गल थाना पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है. वहीं, मामले में जांच जारी है.

Advertisement

ट्रक और बस की टक्कर
इससे पहले जींद-रोहतक रोड पर जुलाना के नजदीक हरियाणा रोडवेज की बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई थी. जिसमें ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. इसके साथ ही करीब 40 सवारियां भी घायल हुईं थीं. हादसे में घायलों में अधिकांश विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र और शिक्षक शामिल थे. ये छात्र व शिक्षक सीआरएसयू यूनिवर्सिटी जींद में आयोजित राज्यपाल के कार्यक्रम में शामिल होकर अपने-अपने शहर लौट रहे थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »