फरीदाबाद: 'मुझे गोली लगी है...', छात्रा ने फोन कर दी थी परिजनों को जानकारी, दो दिन से पीछा कर रहा था आरोपी

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में लाइब्रेरी से लौट रही नाबालिग छात्रा को एक युवक ने गोली मार दी. परिवार के अनुसार आरोपी दो दिन से उसका पीछा कर रहा था और पहले माफी भी मांग चुका था. गोली लगने के बाद छात्रा ने खुद फोन कर परिजनों को बताया. परिजनों ने पुलिस सहयोग न करने का आरोप लगाया है. पीड़िता की हालत फिलहाल स्थिर है.

Advertisement
नाबालिग छात्रा को मारी गोली (Photo: Representational) नाबालिग छात्रा को मारी गोली (Photo: Representational)

सचिन गौड़

  • फरीदाबाद ,
  • 04 नवंबर 2025,
  • अपडेटेड 5:42 PM IST

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में नाबालिग छात्रा को गोली मारने का मामला सामने आया है. यह घटना उस समय हुई जब छात्रा लाइब्रेरी से घर लौट रही थी. गोली लगने के बाद छात्रा ने खुद फोन कर परिजनों को बताया कि उसे गोली लगी है. सूचना मिलने पर परिवार तुरंत मौके पर पहुंचा और उसे अस्पताल ले गया. डॉक्टरों के अनुसार पीड़िता की हालत फिलहाल स्थिर है.

Advertisement

पीड़िता के भाई तनीष जैन ने बताया कि दो दिन पहले उसकी बहन ने बताया था कि एक युवक उसका पीछा कर रहा है. जांच करने पर पता चला कि आरोपी का नाम जतिन मंगला है और वह सिरमथला गांव का रहने वाला है. उसकी उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है.

लाइब्रेरी से घर लौट रही छात्रा को गोली मारी

परिवार ने बताया कि आरोपी और उसके परिवार ने माफी मांगते हुए दोबारा परेशान ना करने का आश्वासन दिया था, इसलिए पुलिस में शिकायत नहीं दी गई थी. घटना वाले दिन छात्रा जैसे ही लाइब्रेरी से लौटी, आरोपी जतिन मंगला ने उसे गोली मार दी. 

परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में पूरा सहयोग नहीं कर रही है. परिवार ने आरोपी की तस्वीर भी पुलिस को दी है और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. पीड़िता के भाई का कहना है कि अब परिवार न्याय चाहता है और आरोपी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

Advertisement

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

इस घटना ने इलाके में डर और नाराजगी का माहौल पैदा कर दिया है. परिवार ने कहा कि अगर पहले शिकायत पर सख्त कदम उठाया जाता तो यह घटना टाली जा सकती थी. पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »