नेपाली सेना ने एक बेहद मुश्किल और साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया है. इस अभियान के तहत हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की एक संकरी और गहरी टनल में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है. हाल ही में सेना के जवानों ने एक विशेष ट्रॉली तैयार की. इस ट्रॉली के सहारे दो जांबाज जवान हेलीकॉप्टर से नीचे उतरे और टनल के पास पहुंचे. वहां पहुंचकर उन्होंने फंसे हुए एक मजदूर को बेहद सुरक्षित तरीके से ट्रॉली में बिठाया.