'प्रदर्शन करना है तो करें, लेकिन...', CJP प्रोटेस्ट पर चिराग पासवान ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने CJP के प्रदर्शन पर कहा कि समाधान प्रदर्शन से नहीं, बातचीत से निकलेगा और दिल्ली की सड़कों पर जाम लगाकर आम जनता को परेशान नहीं करना चाहिए. हालांकि, उन्होंने युवाओं के प्रदर्शन में शामिल होने और अपने सुझाव रखने को जरूरी बताया.

Advertisement
CJP के प्रदर्शन पर चिराग पासवान ने कहा कि समाधान बातचीत से निकलेगा. (File Photo- PTI) CJP के प्रदर्शन पर चिराग पासवान ने कहा कि समाधान बातचीत से निकलेगा. (File Photo- PTI)

पवन राठी

  • सोनीपत ,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:28 PM IST

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सोनीपत के कुंडली स्थित निफ्टम संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर अपनी बात रखी.

चिराग पासवान ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में प्रदर्शन होते हैं और होने भी जरूरी हैं. लेकिन अगर प्रदर्शन करना ही मकसद है, तो आज करें या 10 दिन बाद करें, समाधान प्रदर्शन से नहीं, बल्कि बातचीत से निकलेगा. उन्होंने कहा कि पहले दिन अपनी बात स्पष्ट की जा चुकी है, लेकिन अपनी राजनीति के लिए दिल्ली की सड़कों पर जाम लगाकर आम जनता को परेशान नहीं करना चाहिए.

Advertisement

उन्होंने कहा कि अगर राजनेता वास्तव में गंभीर हैं, तो उन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त से बात करनी चाहिए. इसके लिए प्रदर्शन करने के बजाय एक प्रतिनिधिमंडल तैयार किया जाना चाहिए.

कॉकरोच जनता पार्टी की अपील पर चिराग पासवान ने कहा कि युवाओं का दिल्ली जाना और अपने सुझाव देना भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद युवाओं के लिए एक मंच बनाया है, जहां युवा अपना विरोध और सुझाव रख सकते हैं. सहमत हों या नहीं, लेकिन संवाद जरूरी है. ट्रेनें रद्द करने और कंपनियां तैनात करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये भारत के युवा हैं और उन्हें रोका नहीं जा सकता.

दिल्ली में प्रदर्शन की इजाजत नहीं है

दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. यह प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और कुछ छात्र संगठनों की ओर से बुलाया गया था. नई दिल्ली रेंज की जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस नूपुर प्रसाद ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रदर्शन के लिए आवेदन बहुत कम समय पहले मिला था. नियमों के मुताबिक, किसी भी प्रदर्शन की सूचना 10 दिन पहले देनी होती है. उन्होंने कहा कि पहले CJP को प्रदर्शन करने की अनुमति दी गई थी, लेकिन उस दौरान पार्टी ने कानूनी निर्देशों और अपनी ओर से दिए गए आश्वासनों का पालन नहीं किया था.

Advertisement

पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए इस बार प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है. नई दिल्ली इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू है. पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस धारा के प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »