बल्लभगढ़ के रबड़ गोदाम में आग से लाखों का नुकसान

फरीदाबाद से सटे बल्लभगढ़ में एक रबड़ गोदाम की इमारत में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे आग लग गई और लाखों का माल जल कर खाक हो गया. आग की खबर आसपास के लोगों ने 100 नंबर पर दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फायर टेंडर को इसकी सूचना दी गई.

Advertisement
आग से लाखों का माल खाक आग से लाखों का माल खाक

सबा नाज़ / रजत सिंह

  • फरीदाबाद,
  • 13 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 2:43 AM IST

फरीदाबाद से सटे बल्लभगढ़ में एक रबड़ गोदाम की इमारत में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे आग लग गई और लाखों का माल जल कर खाक हो गया. आग की खबर आसपास के लोगों ने 100 नंबर पर दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फायर टेंडर को इसकी सूचना दी गई.

8 दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर पर काबू पाने की कोशिश की जिसमें करीब 6 घंटे का समय लगा. इस इमारत के पास बैंक और एलआइसी जैसे दफ्तर हैं जिन्हें एहतियातन खाली करा लिया गया हालांकि इस घटना में कोई नहीं हुआ.

Advertisement

मौके पर मौजूद फायर टेंडर ऑफिसर सत्यवान समरीवाल की माने तो इस में कैमिकल था और यहां आग बुझाने का कोई इंतजाम नहीं था. न ही गोदाम मालिक के पास एनओसी थी. अब सवाल ये हैं कि आखिर कैसे बिना एनओसी और इंतजामों के ये गोदाम सालों से चल रहा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »