गुरुग्राम: बदला लेने के लिए युवक को पार्टी के बहाने बुलाया, फिर दोस्तों ने ही उतार दिया मौत के घाट

हरियाणा के गुरुग्राम में दो दोस्तों ने मिलकर तीसरे की हत्या कर दी. दरअसल मृतक यश बाबू ने कुछ समय पहले विवाद होने के बाद उनके साथ मारपीट की थी. इसी का बदला लेने के लिए दोनों आरोपियों ने उसे पार्टी देने के बहाने बुलाया और उसे शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
यह एआई जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर है यह एआई जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर है

aajtak.in

  • गुरुग्राम,
  • 15 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 8:56 PM IST

हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने अपने दोस्त की हत्या के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, हत्या का कारण आपसी रंजिश और बदला लेना था. मृतक की पहचान 20 साल के यश बाबू के रूप में हुई है.

परिवार ने बताया कि यश बाबू 10 दिसंबर की दोपहर एक दोस्त से मिलने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. अगले दिन सुबह कादीपुर औद्योगिक क्षेत्र में झाड़ियों में उसका शव मिला. घटना की सूचना पर सेक्टर 10ए पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था.

Advertisement

पार्टी के बहाने बुलाकर कर दी हत्या

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक जांच के दौरान, पुलिस ने शनिवार रात दो आरोपियों - लकी (20) और ध्रुव (21) को गिरफ्तार किया. लकी बिहार के सिवान जिले का रहने वाला है, जबकि ध्रुव गुरुग्राम के इस्लामपुर गांव का निवासी है.

पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने खुलासा किया कि कुछ समय पहले यश बाबू और उसके दोस्तों ने लकी के साथ मारपीट की थी. इस घटना का बदला लेने के लिए आरोपियों ने यश बाबू को पार्टी के बहाने बुलाया. उन्होंने उसे नशे में धुत किया और फिर तेजधार हथियार और ईंट से उसकी हत्या कर दी.

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से ध्रुव को पांच दिन की पुलिस हिरासत में और लकी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच की जा रही है और अन्य तथ्यों का पता लगाया जा रहा है.  पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में सभी दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी. 

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »