Gujarat: दो दिन पहले ही हुई थी शादी, अहमदाबाद प्लेन क्रैश ने छीना सुहाग, परिवार में छाया मातम

वडोदरा की युवती की शादी को सिर्फ दो दिन ही हुए थे. 10 जून को कोर्ट मैरिज के बाद पति को लंदन लौटते समय एअर इंडिया की फ्लाइट में भेजा. लेकिन प्लेन क्रैश की खबर ने पूरे परिवार को तोड़ दिया. नया जोड़ा सपनों से भरा था लेकिन हादसे ने सब कुछ छीन लिया.

Advertisement
शादी के दो दिन बाद प्लेन क्रैश में युवक की मौत शादी के दो दिन बाद प्लेन क्रैश में युवक की मौत

दिग्विजय पाठक

  • वडोदरा ,
  • 13 जून 2025,
  • अपडेटेड 4:50 PM IST

वडोदरा शहर के वाड़ी इलाके में रहने वाले माहेश्वरी परिवार के घर दो दिन पहले तक शादी की खुशियां थीं. परिवार के बेटे भाविक माहेश्वरी की शादी 10 जून को कोर्ट मैरिज के जरिए संपन्न हुई थी. लेकिन अब उसी घर में मातम पसरा है. शादी के महज दो दिन बाद ही भाविक की प्लेन क्रैश में मौत हो गई.

भाविक माहेश्वरी पिछले कई सालों से लंदन में काम कर रहे थे. हर साल वो 15 दिनों के लिए वडोदरा अपने परिवार से मिलने आते थे. इस बार भी जब वो आए तो परिवार वालों ने कहा कि अब की बार शादी करके ही लौटो. भाविक की पहले ही मंगनी हो चुकी थी. परिवार की सहमति से 10 जून को कोर्ट में शादी कर दी गई.

Advertisement

दो दिन बाद ही शादी की खुशियां मातम में बदलीं

शादी के बाद उनकी नवविवाहिता पत्नी ने उन्हें हंसते हुए विदा किया. किसी ने सोचा भी नहीं था कि वह विदाई आखिरी होगी. फ्लाइट में चढ़ने के कुछ घंटों बाद ही यह खबर आई कि एअर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से उड़ान भरने के बाद क्रैश हो गई. उसी में भाविक सवार थे.

इस खबर से माहेश्वरी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. उनके पिता अभी भी बेटे की मौत को मानने को तैयार नहीं हैं. परिवार वालों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे. दो दिन पहले जहां शादी की मिठाई बांटी गई थी, आज वहां सन्नाटा पसरा है.

विमान हादसे में 265 लोगों की जान चली गई

बता दें, अहमदाबाद से लंदन जारी फ्लाइट हादसे में सिर्फ विमान ही नहीं कई परिवारों के सपने, भविष्य और अरमान भी तबाह हो गए. इस हादसे में जहां 265 लोगों की जान चली गई, वहीं इनसे जुड़ी दूसरी जिंदगियों में एक भूचाल आ गया. किसी ने अपना बेटा खोया, तो किसी ने मां, पिता और पति तो किसी की बेटी.  इस हादसे की वजह से कुछ लोगों का इंतजार कभी खत्म नहीं होगा. क्योंकि जो लौट कर आने वाले थे, वो अब कभी नहीं आएंगे. कई लोग भी इस हादसे का शिकार हुए जो पहली बार अपने सपने को पूरा करने के लिए उस विमान में सवार हुए थे.

Advertisement

 

 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »