दो लड़कियां और सरेआम सड़क पर रीलबाजी...ट्रैफिक भी डायवर्ट कराया, वीडियो वायरल हुआ तो उतर गया भूत

गुजरात के वडोदरा में सोशल मीडिया रील बनाने के लिए एमएस यूनिवर्सिटी के चार छात्रों ने ऐतिहासिक लहरीपुरा गेट के पास ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया. वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने चारों को थाने बुलाकर पूछताछ की, लिखित माफीनामा लिया और भविष्य में ऐसी हरकत न दोहराने की चेतावनी देकर छोड़ दिया.

Advertisement
 ट्रैफिक डायवर्ट कर रीलबाजी, वीडियो वायरल हुआ तो उतरा भूत (Photo: itg) ट्रैफिक डायवर्ट कर रीलबाजी, वीडियो वायरल हुआ तो उतरा भूत (Photo: itg)

aajtak.in

  • वडोदरा,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:35 AM IST

सोशल मीडिया पर रील बनाने और लाइक्स पाने का भूत युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है, लेकिन कभी-कभी यह शौक मुसीबत बन जाता है. गुजरात के वडोदरा शहर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां ऐतिहासिक लहरीपुरा गेट के पास रील और फोटोशूट कराने के लिए कुछ छात्रों ने सरेआम ट्रैफिक ही डायवर्ट कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है.

Advertisement

लहरीपुरा गेट के बीच खड़े होकर रीलबाजी

यह मामला वडोदरा शहर के व्यस्त मार्ग एमजी रोड पर स्थित लहरीपुरा गेट का है. यहां बीच सड़क पर एक युवती का रील और फोटोशूट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शूटिंग के दौरान वहां से गुजरने वाले आम वाहन चालकों और राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा. इस घटना के बाद सार्वजनिक सड़कों पर कानून हाथ में लेने और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, सिटी पुलिस तुरंत हरकत में आई. 

एक लड़का डायवर्ट करता रहा ट्रैफिक

पुलिस ने जांच की तो पता चला कि यह कारनामा महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी के चार छात्रों का है. पुलिस ने तुरंत चारों छात्रों को थाने बुलाया और उनसे कड़ी पूछताछ की. वीडियो में एक युवक वाहन चालकों को साइड से निकलने का इशारा करता भी दिखाई दिया था, जिससे आम लोगों को रास्ता बदलकर जाना पड़ा. फिलहाल, सिटी पुलिस ने एमएस यूनिवर्सिटी के इन चारों स्टूडेंट्स से लिखित में माफी मंगवाई है और भविष्य में ऐसा दोबारा न करने का सख्त आश्वासन लेकर उन्हें छोड़ दिया है. पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि रील बनाने के चक्कर में कानून और व्यवस्था से खिलवाड़ न करें.

Advertisement

वायरल वीडियो पर सख्त हुई पुलिस

पुलिस की गिरफ्त में आए छात्रों ने माफी मांगते हुए बताया की- 'हम चारों 24 जून के दिन सिटी में घूमने निकले थे. उसी दौरान हमने लहरीपुरा गेट के नीचे फोटोशूट और रील बनाने का फैसला किया. शूटिंग के समय मांडवी की तरफ से आ रहे ट्रैफिक को हमने इशारे से डायवर्ट कर दिया था ताकि हमारी शूटिंग में कोई बाधा न आए. इस गलती के लिए हम चारों दिल से माफी मांगते हैं और बेहद शर्मिंदा हैं. हम आश्वासन देते हैं कि भविष्य में हमसे ऐसी कोई भूल दोबारा नहीं होगी. हम लोगों से भी अपील करते हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर ऐसा कोई कृत्य न करें और कानून का पूरा सम्मान करें.'

Input: तुषार पटेल


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »