मासूम से रेप के बाद हत्या कर शव को झाड़ी में फेंका, UP और झारखंड के दो आरोपी गिरफ्तार  

सूरत जिले में 11 लड़की से रेप के बाद हत्या कर दी और शव को झाड़ियों फेंक दिया. इसके बाद आरोपी फरार हो गए. पुलिस ने परिजनों के शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर 15 से अधिक पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने 600 से अधिक घरों का सर्वेक्षण किया और दो संदिग्धों को पकड़ा. पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो. प्रतीकात्मक फोटो.

aajtak.in

  • सूरत,
  • 26 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 7:12 PM IST

गुजरात के सूरत जिले में 11 लड़की से रेप के बाद हत्या कर दी और शव को झाड़ियों फेंक दिया. इसके बाद आरोपी फरार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की 15 टीम गठित कर दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

पुलिस अधीक्षक हितेश जॉयसर ने बताया कि पीड़िता 18 मार्च को अपने घर से लापता हो गई थी. इसके बाद पुलिस ने शिकायत पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 363 (अपहरण) के तहत एफआईआर दर्ज की और उसका पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया. फिर 23 मार्च को लड़की का अर्धनग्न शव उस इलाके के पास झाड़ियों में मिला, जहां वह रहती थी.

ये भी पढ़ें- घर में घुसकर नाबालिग लड़की से किया था रेप, ऐसे पकड़ में आए दोनों आरोपी पड़ोसी

'जांच के लिए 15 से अधिक पुलिस टीमों का गठन'

पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने पुष्टि की कि हत्या से पहले लड़की के साथ बलात्कार किया गया था. इसके बाद मामले को सुलझाने के लिए 15 से अधिक पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने 600 से अधिक घरों का सर्वेक्षण किया और दो संदिग्धों को पकड़ा. फिर उन्होंने पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद अपना जुर्म कबूल कर लिया. दोनों आरोपी लड़की के पड़ोस में रहते थे. 

Advertisement

'पकड़े जाने के डर से रेप के बाद की हत्या'

जिस दिन से लड़की लापता हुई थी उस दिन आरोपी काम करने नहीं गया था. आरोपी दीपक कोरी (23) उत्तर प्रदेश के रायबरेली का रहने वाला है और अनुज पासवान (23) झारखंड के पलामू के रहने वाला है. आरोपी ने पूछताछ में  बताया कि रेप के बाद पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को पास के ही झाड़ी में फेंक कर मौके से भाग गए. 

'सबूत इकट्ठा कर आरोपपत्र दाखिल करेगी पुलिस'

पुलिस अधीक्षक हितेश जॉयसर ने आगे बताया कि पुलिस दोनों आरोपी के खिलाफ सबूत इकट्ठा कर आरोपपत्र दाखिल करेगी. ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें सख्त से सख्त सजा मिले.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »