सूरत में अमित शाह के कार्यक्रम में पाटीदारों के हंगामे पर PMO ने मांगी रिपोर्ट

नवासारी के कलेक्टर रविकुमार का कहना है कि प्रधानमंत्री के सुगम्य भारत अभियान के तहत देश का सबसे बड़ा दिव्यांग कैंप नवसारी में लगा था. जिस में 10 लाख लोगों ने हिस्सा लिया था. प्रधानमंत्री के जरिये दिये जाने वाली किट दिव्यांगो की जिंदगी बदल देगी.

Advertisement
पीएमओ ने मांगी रिपोर्ट पीएमओ ने मांगी रिपोर्ट

अंजलि कर्मकार / गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 10 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 10:03 AM IST

सूरत में पाटीदार अभिवादन समारोह में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम में हंगामे पर पीएमओ ने रिपोर्ट मांगी है. सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय ने कार्यक्रम में हुए हंगामे को लेकर रिपोर्ट मांगी है. इस कार्यक्रम में अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री विजय रुपानी और 44 पाटीदार मंत्री, विधायक और सांसद मौजूद थे. इनकी मौजूदगी में पाटीदार आंदोलन में शामिल कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन और हंगामा किया था.

Advertisement

सूत्रों के अनुसार ने इस कार्यक्रम पर रिपोर्ट मांगी है. दरअसल 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है. प्रधानमंत्री इसी दिन नवसारी में 10000 से ज्यादा दिव्यांगों को अपने हाथों से सरकारी सहायता किट देंगे. नवासारी के कलेक्टर रविकुमार का कहना है कि प्रधानमंत्री के सुगम्य भारत अभियान के तहत देश का सबसे बड़ा नवसारी में लगा था. जिस में 10 लाख लोगों ने हिस्सा लिया था. प्रधानमंत्री के जरिये दिये जाने वाली किट दिव्यांगो की जिंदगी बदल देगी.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के दौरे से ठीक एक हफ्ते पहले सूरत में पाटीदारों द्वारा के विरोध के बीच महज एक हफ्ते का वक्त है. नवसारी-सूरत के बीच दूरी भी केवल 40 किलोमीटर ही है. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर कोई कोताही बरतना नहीं चाहती है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस हादसे को लेकर पूरी रिपोर्ट मंगाई है ताकि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई हंगामा ना मचा पाये.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »