भांजी से बात करता था युवक, मामा इतने नाराज हुए कि चढ़ा दी कार, कई फीट तक घसीटा, Video

गुजरात के जूनागढ़ में हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई. यहां एक युवक एक लड़की से बात करता था. युवक का बात करना लड़की के मामाओं को पसंद नहीं था. इसी को लेकर मामा ने युवक पर कार चढ़ा दी. यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement
भांजी से दोस्ती पसंद नहीं थी, इसलिए एक्सीडेंट का बना डाला प्लान. (Photo: Screengrab) भांजी से दोस्ती पसंद नहीं थी, इसलिए एक्सीडेंट का बना डाला प्लान. (Photo: Screengrab)

ब्रिजेश दोशी

  • जूनागढ़,
  • 13 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:19 PM IST

गुजरात के जूनागढ़ जिले में एक युवक को एक लड़की से बात करना भारी पड़ गया. लड़की के मामाओं को युवक का बात करना पसंद नहीं था. इसी को लेकर मामाओं ने युवक पर कार चढ़ा दी. शुरुआत में ये घटना हादसा लग रही थी, लेकिन सीसीटीवी सामने आया तो पूरी कहानी सामने आ गई. पुलिस का कहना है कि दो लोगों ने एक युवक से रंजिश और पारिवारिक नाराजगी के चलते बाइक में कार से टक्कर मार दी थी. टक्कर के बाद बाइक सवारों को कुछ दूर तक घसीटा भी था.

Advertisement

मामला जूनागढ़ जिले के मांगरोल इलाके का है. 10 जून को मांगरोल-कामनाथ रोड पर दो युवक बाइक से जा रहे थे. तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

यहां देखें Video

शुरुआत में यह एक सामान्य सड़क हादसा लगा. लेकिन पुलिस ने जब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी तो तस्वीर बदल गई. जांचकर्ताओं के मुताबिक, फुटेज में कार सीधे बाइक की तरफ बढ़ती दिखाई देती है. पुलिस का दावा है कि टक्कर सिर्फ टक्कर नहीं थी, बल्कि बाइक सवारों को निशाना बनाने की कोशिश थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: वडोदरा में तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रही बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुआ हादसा

जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को आरोपियों की पहचान याकूब घमेरिया और अनवर घमेरिया के रूप में मिली. दोनों शेपा गांव के रहने वाले हैं और रिश्ते में युवती के मामा बताए जा रहे हैं. जांच में सामने आया कि आरोपी याकूब घमेरिया और अनवर घमेरिया की नाराजगी की वजह एक युवती थी. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवक की बातचीत आरोपियों की भांजी से होती थी. दोनों आरोपी युवती के मामा हैं और उन्होंने पहले भी युवक को कथित तौर पर चेतावनी दी थी कि वह उनकी भांजी से बात न करे.

पुलिस का कहना है कि चेतावनी के बावजूद बातचीत जारी रहने से दोनों आरोपियों ने रंजिश पाल ली. इसके बाद कथित तौर पर युवक को रास्ते से हटाने के लिए सड़क हादसे जैसा दिखने वाला प्लान बनाया गया. CCTV फुटेज सामने आने के बाद जांच अधिकारियों को संदेह हुआ कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं है. मांगरोल पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »