बेडरूम से ड्राइंग रूम तक पूरे घर में लगाए कैमरे...फिर भी शक्की पति ने चाकू से गोदकर ले ली जान    

वडोदरा में शक की आग ने एक परिवार को तबाह कर दिया। पत्नी  पर नजर रखने के लिए घर में सीसीटीवी तक लगवाने वाले पति ने गुस्से में आकर अपनी ही पत्नी की चाकू से हत्या कर दी। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

Advertisement
 शक्की पति ने ले ली महिला की जान (Photo: itg)      शक्की पति ने ले ली महिला की जान (Photo: itg)    

ब्रिजेश दोशी

  • वडोदरा ,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:21 AM IST

गुजरात के वडोदरा में शक की आग ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया. पत्नी पर बेवफाई का शक रखने वाले पति ने गुस्से में ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मामूली कहासुनी के बाद पति ने घर में रखे चाकू से अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. देखते ही देखते महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई.

Advertisement

घर में रखे चाकू से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार

यह सनसनीखेज वारदात वडोदरा के बकरावाड़ी इलाके के नारायण एवेन्यू की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात बंटी नाम के व्यक्ति का अपनी पत्नी रीटाबेन सोलंकी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. पहले तो दोनों के बीच बहस होती रही, लेकिन कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि बंटी ने अपना आपा खो दिया.

बताया जा रहा है कि गुस्से में बंटी ने घर में रखे चाकू को उठाया और पत्नी पर लगातार वार करने लगा. अचानक हुए इस हमले से महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला. गंभीर चोट लगने के कारण रीटाबेन वहीं जमीन पर गिर पड़ीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

लंबे समय से रिश्ते में शक और तनाव

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को खबर दी गई. इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी नारायण एवेन्यू पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया, पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

'दृश्यम' जैसा मर्डर...40 दिन बाद जंगल की गहरी 'कब्र' में मिली कॉलेज के HOD की लाश

वडोदरा पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में फरार आरोपी पति बंटी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं. पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच लंबे समय से शक को लेकर तनाव चल रहा था. आरोपी को हमेशा अपनी पत्नी पर शक रहता था कि उसका किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है.

घर में CCTV कैमरे से पत्नी पर नजर

इतना ही नहीं, पत्नी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बंटी ने अपने घर में हर जगह सीसीटीवी कैमरे तक लगवा रखे थे. हालांकि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या के पीछे कोई और कारण तो नहीं था.

13 और ढाई साल के बेटों से छिनी मां  

पुलिस के मुताबिक मृतक रीटाबेन के दो बच्चे हैं. एक बेटा 13 साल का है जबकि दूसरा करीब ढाई साल का है. मां की इस तरह हत्या होने के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement