देशद्रोह मामले में हार्दिक पटेल को HC से जमानत के साथ ‘तड़ीपार’, लेकिन रहना होगा अभी जेल में

हार्दिक पटेल को अहमदाबाद और सूरत के राजद्रोह मामले में जमानत दी गई है. उन्हें यह जमानत इस शर्त पर मिली है कि वे अगले छह महीने गुजरात से बाहर रहेंगे.

Advertisement
हार्दिक पटेल हार्दिक पटेल

प्रियंका झा / गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 08 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 7:30 PM IST

गुजरात में पाटीदार आंदोलन का नेतृत्व करने वाले नेता हार्दिक पटेल को ने जमानत दे दी है. हार्दिक पटेल पर राजद्रोह का आरोप था. वह अक्टूबर 2015 से जेल में बंद हैं.

हार्दिक पटेल को अहमदाबाद और सूरत के राजद्रोह मामले में जमानत दी गई है. उन्हें यह जमानत इस शर्त पर मिली है कि वे अगले छह महीने गुजरात से बाहर रहेंगे.

Advertisement

लेकिन हार्दिक को विसनगर केस में अब भी मिली है. इस वजह से हार्दिक को जेल में ही रहना पड़ेगा. बता दें कि हार्दिक पटेल सूरत की लाजपोर जेल में बंद हैं.

पाटीदार आरक्षण आंदोलन और हार्दिक
गौरतलब है कि हार्दिक पटेल गुजरात में सत्तासीन बीजेपी के खिलाफ पाटीदार (पटेल) समाज के हिंसक आंदोलन की अगुवा हैं. वह पाटीदार अनामत आंदोलन समिति का नेतृत्व कर रहे हैं. पिछले साल हिंसक आंदोलन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति‍ का नुकसान और भीड़ को भड़काने को लेकर उनके ख‍िलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया. पाटीदार समुदाय ओबीसी कोटा के तहत आरक्षण की मांग कर रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »