सूरत: आयुष अस्पताल में लगी आग, ICU में एडमिट थे 16 मरीज, चार की मौत

सूरत नगर निगम के मेडिकल अफसर डॉ. आशीष नाइक ने कहा कि आयुष हॉस्पिटल में देर रात आग लग गई थी, यहां कोविड मरीजों का इलाज चल रहा था, आग के बाद मरीजों को दूसरे जगह शिफ्ट किया गया और इनमें से चार मरीजों की मौत हो गई.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • सूरत,
  • 26 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 2:44 PM IST
  • आयुष हॉस्पिटल में देर रात लगी थी आग
  • हॉस्पिटल में एडमिट थे 16 कोरोना मरीज

गुजरात के सूरत के आयुष हॉस्पिटल में रविवार देर रात लगी आग में चार मरीजों की मौत हो गई है. सूरत नगर निगम के मेडिकल अफसर डॉ. आशीष नाइक ने कहा कि आयुष हॉस्पिटल में देर रात आग लग गई थी, यहां कोविड मरीजों का इलाज चल रहा था, आग के बाद मरीजों को दूसरे जगह शिफ्ट किया गया और इनमें से चार मरीजों की मौत हो गई.

Advertisement

सूरत के स्टेशन रोड पर स्थित एक बहुमंजिला इमारत की पांचवीं मंजिल पर आयुष अस्पताल है. यहां रविवार रात लगभग 11:40 बजे आग लग गई, जिसके बाद आईसीयू में भर्ती 16 मरीजों को बचाया गया और बिना किसी दुर्घटना के सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया. बाद में आग पर काबू पाया गया.

सूरत नगर निगम के प्रभारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारीक ने कहा था कि इमारत की पांचवीं मंजिल पर स्थित अस्पताल के आईसीयू में 16 मरीज़ थे, जहां आग लगी थी. अग्निशमन विभाग की टीम ने 11 रोगियों को बचाया और बाकी पांचों को आग लगने से पहले अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया था.

बसंत पारीक ने कहा कि एयर कंडीशनर में विस्फोट के बाद आग लग गई, ये या तो शॉर्ट सर्किट के कारण या ओवरलोडिंग के कारण हुआ. अग्निशमन विभाग के कर्मियों द्वारा बचाए गए 11 मरीजों में से पांच को एसएमआईएमईआर में ले जाया गया, चार संजीवनी अस्पताल, और शेष दो को आयुष अस्पताल के अन्य फ्लोर पर.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement