गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच चोरी का खेल, घर में छिपाकर रखे थे 16 कमर्शियल LPG सिलेंडर

खेड़ा जिले में क्राइम ब्रांच ने कमर्शियल गैस सिलेंडर चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. नडियाद के पीज भागोल स्थित श्रीजी हॉल से चोरी हुए 16 सिलेंडर आरोपी के घर के छप्पर में छिपाकर रखे गए थे. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर आरोपी को पकड़ लिया और सिलेंडर बरामद कर लिए.

Advertisement
सिलेंडर चुराने वाला आरोपी अरेस्ट (Photo: Screengrab) सिलेंडर चुराने वाला आरोपी अरेस्ट (Photo: Screengrab)

हेताली शाह

  • खेड़ा,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:14 PM IST

गुजरात के खेड़ा जिले में क्राइम ब्रांच ने कमर्शियल गैस सिलेंडर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से पुलिस ने 16 कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए हैं. यह सिलेंडर नडियाद के पीज भागोल इलाके में स्थित श्रीजी हॉल से चोरी किए गए थे. पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Advertisement

पुलिस के अनुसार खेड़ा जिले में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. जिले के एसपी विजय पटेल के निर्देश के बाद स्थानीय क्राइम ब्रांच यानी एलसीबी की टीम लगातार पेट्रोलिंग कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को एक अहम सूचना मिली जिसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया.

बताया जा रहा है कि बीती रात पुलिस की टीम नडियाद आरटीओ के पास पेट्रोलिंग कर रही थी. तभी पुलिस को एक मुखबिर से पुख्ता जानकारी मिली. मुखबिर ने बताया कि सांथ बाजार पुलिस चौकी के पीछे रहने वाला सागर कालिदास धोबी अपने घर में चोरी के कमर्शियल गैस सिलेंडर छिपाकर रखे हुए है.

पीज भागोल के श्रीजी हॉल से चोरी हुए थे कमर्शियल गैस सिलेंडर
 

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत सक्रिय हो गई. बिना समय गंवाए पुलिस ने वहेराई माता मंदिर के पास स्थित आरोपी के घर पर छापा मार दिया. रात के समय पुलिस ने बैटरी की रोशनी में आरोपी के घर और आसपास के इलाके की तलाशी शुरू की.

Advertisement

तलाशी के दौरान पुलिस की नजर घर के बगल में बने एक छप्पर पर पड़ी. जब पुलिस ने वहां जांच की तो एक के बाद एक कई कमर्शियल गैस सिलेंडर छिपाकर रखे हुए मिले. पुलिस ने जब गिनती की तो वहां कुल 16 कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद हुए.

सिलेंडर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी सागर कालिदास धोबी से इनके बारे में कागजात मांगे. लेकिन आरोपी किसी भी सिलेंडर का कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.

घर के पास बने छप्पर से बरामद हुए 16 कमर्शियल गैस सिलेंडर

पूछताछ के दौरान आरोपी ज्यादा देर तक पुलिस से सच्चाई छिपा नहीं सका. सख्ती से पूछताछ करने पर उसने कबूल कर लिया कि उसने करीब 10 दिन पहले नडियाद के पीज भागोल इलाके में स्थित श्रीजी हॉल के गोदाम से ये कमर्शियल गैस सिलेंडर चोरी किए थे.

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इस चोरी के मामले में नडियाद टाउन पुलिस स्टेशन में पहले से ही एफआईआर दर्ज थी. पुलिस को काफी समय से इस चोरी के मामले में आरोपी की तलाश थी. आखिरकार क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और चोरी के सभी 16 कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद कर लिए.

Advertisement

पूछताछ में आरोपी सागर कालिदास धोबी ने कबूली चोरी

पुलिस ने आरोपी सागर कालिदास धोबी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 106 और 35(1) ई के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने इससे पहले भी ऐसी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement