गुजरातः भरूच की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 24 घायल, कई किलोमीटर तक सुनाई दी आवाज

गुजरात के भरूच जिले में मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हुआ है. झगड़िया स्थित केमिकल कंपनी यूपीएल-5 प्लांट में धमाके के साथ आग लग गई. इस धमाके और आग की चपेट में आकर 24 लोग घायल हो गए हैं.

Advertisement
भरूच की केमिकल कंपनी में लगी आग भरूच की केमिकल कंपनी में लगी आग

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 23 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 8:46 AM IST
  • झगड़िया स्थित केमिकल कंपनी यूपीएल-5 में धमाका
  • धमाके के बाद लगी आग, करीब 24 कर्मचारी घायल

गुजरात के भरूच जिले में मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हुआ है. झगड़िया में जीआईडीसी स्थित केमिकल कंपनी यूपीएल-5 के प्लांट में धमाके के साथ आग लग गई. इस धमाके और आग की चपेट में आकर 24 लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि मंगलवार तड़के 2 बजे धमाके के साथ आग लग गई थी.

मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. कंपनी के सीएम नामक प्लांट में यह दुर्घटना हुई है. धमाका इतना प्रचंड था कि उसकी आवाज 15 किलोमीटर तक सुनाई दी थी. धमाके के कारण आसपास के गांव भूकंप जैसा महसूस हुआ था. कुछ गांव में लोग घर से बाहर निकल गए थे.

Advertisement

यूपीएल कंपनी में धमाके के बाद आग लग जाने से करीब 24 कर्मचारी घायल हुए हैं. उन्हें भरूच और वडोदरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. हालांकि धमाके के कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है, लेकिन आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. आग के कारण चारों ओर धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है.

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपीएल कंपनी के आसपास स्थित गांव दढेड़ा, फुलवाड़ी और करलसाडी गांव में धमाके की वजह से घरों की खिड़कियों के शीशे तक चकनाचूर हो गए हैं. धमाके के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की बड़ी टीम मौजूद है. आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. साथ ही स्वास्थ्य और जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद हैं.

पिछले साल जून में ही भरूच की एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका हुआ था. धमाका स्टोरेज टैंक में हुआ था. पटेल ग्रुप की इस कंपनी में धमाके के कारण 10 लोगों की मौत हो गई थी. इसमें 6 की लाश तो धमाके वाले जगह मिली थी, जबकि चार की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. कुल 77 लोग घायल हुए थे. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »