गुजरात: गांधीनगर में निर्माणाधीन बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, 10 से ज्यादा मजदूरों के फंसे होने की आशंका

गांधीनगर के कुड़ासन में निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिरने से हड़कंप मच गया. 10 से ज्यादा मजदूरों के फंसे होने की आशंका है. पांच घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

Advertisement
कुड़ासन में निर्माणाधीन बिल्डिंग भरभराकर गिरी. (Photo: Screengrab) कुड़ासन में निर्माणाधीन बिल्डिंग भरभराकर गिरी. (Photo: Screengrab)

ब्रिजेश दोशी

  • गांधीनगर ,
  • 09 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:25 PM IST

गुजरात के गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिरने से बड़ा हादसा हो गया. घटना गांधीनगर के कुड़ासन इलाके की है, जहां निर्माणाधीन बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्लैब गिरने की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मलबे के नीचे 10 से ज्यादा मजदूरों के फंसे होने की आशंका है. फायर विभाग की टीमें मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं.घटना के बाद  डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान का जायजा लिया. 

Advertisement

निर्माणाधीन बिल्डिंग का स्लैब अचानक भरभराकर गिरा

पुलिस के मुताबिक, हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. फिलहाल मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है. गांधीनगर फायर ऑफिस के राजेश पटेल ने बताया कि कुड़ासन इलाके में निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा गिरा है.

मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश जारी

फायर विभाग की टीमें घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. हादसे में और कितने लोग प्रभावित हुए हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि मलबे के नीचे कितने मजदूर फंसे हैं. फायर विभाग की टीमें मलबा हटाकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हैं. हादसे से जुड़ी और जानकारी का इंतजार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »