गुजरात: पुलिस कॉन्स्टेबल की हत्या के आरोपी से अस्पताल जाकर मिले CM केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल गुजरात में हुई ऊना हिंसा के पीड़ित और दलित युवाओं से शुक्रवार को राजकोट स्थित अस्पताल में मिलने पहुंचे. अस्पताल में भर्ती लोगों ने आत्महत्या का प्रयास किया था. पुलिस की लाठी का शिकार हुए घायल दलितों से भी केजरीवाल ने मुलाकात की.

Advertisement
गुजरात के राजकोट में सीएम केजरीवाल गुजरात के राजकोट में सीएम केजरीवाल

सबा नाज़ / गोपी घांघर

  • ,
  • 22 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 7:16 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल गुजरात में हुई ऊना हिंसा के पीड़ित और दलित युवाओं से शुक्रवार को राजकोट स्थित अस्पताल में मिलने पहुंचे. अस्पताल में भर्ती लोगों ने आत्महत्या का प्रयास किया था. पुलिस की लाठी का शिकार हुए घायल दलितों से भी केजरीवाल ने मुलाकात की.

ऊना में दलितों पर हमले के बाद जब दलित सड़कों पर उतर रहे थे, तब अमरेली में हुए पथराव में एक पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत के बाद वहां मौजूद 2 महिलाओं पर धारा 307 और 18 और अन्य लोगों पर धारा 302 लगाई गई है. पुलिस इस मामले में सभी आरोपियों को हिरासत में ले चुकी है, जिसमें से एक आरोपी कांतिभाई ने इस हादसे के बाद जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी. कांती राजकोट के है उससे केजरीवाल की मुलाकात के मामले ने तूल पकड़ लिया है.

Advertisement

गौरतलब है कि केजरीवाल ना सिर्फ कांति से मिले बल्कि शुक्रवार को ही गुजरात पुलिस के कॉन्स्टेबल पंकज अमरेलिया के परिवार से भी मिले. की हत्या के आरोपी कांतिभाई ने केजरीवाल से बताया कि अमरेली में दलितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से अक्सर पुलिस के साथ उनकी अनबन होती रहती है. इस घटना में पुरानी बातों को लेकर पुलिस ने उस पर 302 यानि हत्या का झूठा आरोप लगाया है. कांति ने केजरीवाल से ये भी बताया कि रैली के दौरान पत्थरबाजी से कॉन्स्टेबल की मौत नहीं हुई थी बल्कि जीप से गिर जाना उसकी मौत की वजह बना.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »