‘मोदी उपनाम’ मानहानि मामला: राहुल गांधी की कल कोर्ट में पेशी, कार्यकर्ता करेंगे स्वागत

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चबाड़ा ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 10 अक्टूबर को सूरत में अदालत में पेश होंगे. एयरपोर्ट से लेकर कोर्ट तक राहुल गांधी का पार्टी के कार्यकर्ता भव्य स्वागत करेंगे.

Advertisement
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

गोपी घांघर

  • सूरत,
  • 09 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 9:47 AM IST

  • गुजरात में राहुल गांधी की 10 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी
  • सूरत में पार्टी कार्यकर्ता करेंगे राहुल गांधी का स्वागत

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को सूरत के एक कोर्ट में पेश होंगे. 'मोदी उपनाम' मानहानि मामले में राहुल गांधी की पेशी होगी. जहां पार्टी कार्यकर्ता राहुल गांधी का स्वागत करेंगे.

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 10 अक्टूबर को सूरत में अदालत में पेश होंगे. एयरपोर्ट से लेकर कोर्ट तक राहुल गांधी का पार्टी के कार्यकर्ता भव्य स्वागत करेंगे.

Advertisement

क्या है मामला?

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान राहुल गांधी ने दिया था. राहुल गांधी ने कहा था कि 'सभी चोरों का उपनाम मोदी क्यों होता है.' इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ स्थानीय बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था.

इससे पहले जुलाई में सूरत की अदालत ने इस आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी को निजी उपस्थिति से छूट दे दी थी. वहीं कोर्ट ने इस निष्कर्ष पर राहुल गांधी को समन भेजा था कि उनके खिलाफ पहली नजर में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 500 के तहत आपराधिक मानहानि का मामला बनता है.

सूरत पश्चिम सीट से विधायक पूर्णेश मोदी ने अपनी शिकायत में कहा था कि राहुल गांधी ने पूरे मोदी समुदाय को बदनाम किया है. विधायक ने एक चुनावी रैली का जिक्र किया, जहां राहुल गांधी ने पूछा था कि 'नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी...इन सबका उपनाम मोदी ही कैसे है? सभी चोरों के उपनाम मोदी क्यों हैं?’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »