मामा के हाथों नाबालिग भांजे की मौत... मामूली डांट पर हुआ था चाकूबाजी

अहमदाबाद के वस्त्राल इलाके में मजाक-मस्ती करने से रोकने पर मामा और 16 वर्षीय भांजे के बीच विवाद हिंसक हो गया. आरोप है कि भांजे ने मामा के पेट में चाकू घोंप दिया. इसके बाद घायल मामा ने चाकू छीनकर भांजे पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास की क्रॉस-शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
पुलिस ने क्रॉस-शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.(Photo: Brijesh Doshi/ITG) पुलिस ने क्रॉस-शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.(Photo: Brijesh Doshi/ITG)

ब्रिजेश दोशी

  • अहमदाबाद,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:22 PM IST

गुजरात के अहमदाबाद में मजाक-मस्ती करने से रोकने पर मामा और नाबालिग भांजे के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया. वस्त्राल इलाके में हुई इस घटना में 16 वर्षीय भांजे की मौत हो गई, जबकि उसके मामा, मामी और एक अन्य युवक घायल हो गए. आरोप है कि पहले भांजे ने मामा के पेट में चाकू घोंपा. इसके बाद घायल मामा ने उससे चाकू छीनकर उसकी कमर पर वार कर दिया. अस्पताल में डॉक्टरों ने नाबालिग को मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

दरअसल, यह घटना वस्त्राल में इंदिरा नगर टेकरा के पास हुई. जानकारी के मुताबिक, दिनेश अपनी पत्नी पूजा के साथ बैठे थे. इसी दौरान उनका 16 वर्षीय भांजा अपने दोस्तों के साथ पैडल रिक्शा में बैठकर मजाक-मस्ती कर रहा था. शोर मचाने से मना करते हुए मामा ने उसे डांट दिया. इसी बात पर नाबालिग गुस्से में आ गया और उसने चाकू से दिनेश के पेट पर हमला कर दिया.

यह भी पढ़ें: QR कोड की मदद से अहमदाबाद में पकड़ा गया मैड संधू का शूटर, भाई समेत 6 आरोपी भी गिरफ्तार

बीच-बचाव करने पहुंचीं मामी पूजा और सुनील भी इस झड़प में घायल हो गए. हमले में जख्मी दिनेश ने भांजे के हाथ से चाकू छीन लिया और उसकी कमर पर वार कर दिया. इससे किशोर गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. घटना के बाद सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से असारवा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने नाबालिग को मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

मामा ने बचपन से किया था भांजे का पालन-पोषण

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग बचपन से ही अपने मामा दिनेश के साथ रहता था. उसकी मां ने दूसरी जगह शादी कर ली थी, जिसके बाद दिनेश ने ही उसका पालन-पोषण किया. हालांकि, पिछले तीन महीने से किशोर अलग रह रहा था. सोमवार रात मामूली कहासुनी के बाद हुई हिंसक झड़प ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत मामा द्वारा भांजे को शोर मचाने और मजाक-मस्ती करने से रोकने पर हुई थी. डांटने से नाराज किशोर ने कथित तौर पर चाकू से हमला किया. इसके बाद घायल दिनेश ने जवाबी वार किया, जिसमें किशोर की जान चली गई. पुलिस पूरे घटनाक्रम की परिस्थितियों की जांच कर रही है.

हत्या और हत्या के प्रयास की क्रॉस-शिकायत

घटना के बाद रामोल पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस-शिकायत दर्ज की है. मामले में हत्या और हत्या के प्रयास से संबंधित आरोपों की जांच की जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर जरूरी सबूत जुटाए हैं, ताकि विवाद और चाकूबाजी की पूरी कड़ी स्पष्ट हो सके.

पुलिस ने सिविल अस्पताल में इलाज करा रहे घायलों से पूछताछ भी की है. जांच में दोनों पक्षों की भूमिका और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »