CNG हटाकर शराब की तस्करी! जुगाड़ू ऑटो बना चलता-फिरता बार, क्राइम ब्रांच ने तस्कर दबोचा

अहमदाबाद में शराब तस्करी का अनोखा तरीका सामने आया है. ऑटो चालक सादिक मिर्जा ने CNG किट हटाकर उसकी जगह शराब छिपाकर राजस्थान से सप्लाई शुरू की थी. क्राइम ब्रांच ने दानीलीमड़ा से आरोपी को गिरफ्तार कर 180 एमएल की 240 बोतल, मोबाइल और ऑटो जब्त किया है. आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Advertisement
180 एमएल की 240 बोतल बरामद.(Photo: Atul Tiwari/ITG) 180 एमएल की 240 बोतल बरामद.(Photo: Atul Tiwari/ITG)

अतुल तिवारी

  • अहमदाबाद,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:59 PM IST

गुजरात में शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब तस्करी के मामले लगातार सामने आते रहते हैं. इस बीच अहमदाबाद से शराब तस्करी का एक चौंकाने वाला तरीका सामने आया है. यहां एक ऑटो चालक ने अपनी गाड़ी की सीएनजी किट निकलवाकर उसकी जगह शराब की बोतलें छिपाकर तस्करी करने की तरकीब अपनाई. हालांकि, पुलिस की नजरों से यह जुगाड़ ज्यादा समय तक बच नहीं पाया और आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, गुजरात में शराबबंदी के कारण पुलिस लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करती रहती है. इसी क्रम में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि एक ऑटो चालक सीएनजी किट हटाकर शराब की हेराफेरी कर रहा है. सूचना के आधार पर टीम ने जांच शुरू की और आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई.

यह भी पढ़ें: तेल शॉर्टेज की अफवाहों से पैनिक... आगर मालवा, इंदौर, मंदसौर से अहमदाबाद-राजकोट तक पेट्रोल पंपों पर भीड़

इसके बाद क्राइम ब्रांच ने दानीलीमड़ा इलाके से वटवा में रहने वाले 35 वर्षीय सादिक मिर्जा को गिरफ्तार किया. आरोपी मूल रूप से झांसी का रहने वाला बताया गया है और ऑटो चलाता था.

CNG किट हटाकर बनाई शराब छिपाने की जगह

जांच में सामने आया कि सादिक ने अपनी ऑटो से सीएनजी किट निकलवा दी थी. खाली हुई जगह का इस्तेमाल वह शराब की बोतलें रखने के लिए करता था और ऑटो को पेट्रोल से चलाता था.

Advertisement

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब तस्करी के लिए नियमित रूप से राजस्थान जाता था. वहां से सीएनजी किट की जगह शराब की बोतलें भरकर अहमदाबाद लाता था.

आरोपी सप्ताह में दो बार शराब लाने के लिए राजस्थान जाता था और जरूरत के हिसाब से शराब की सप्लाई करता था.

240 बोतल शराब बरामद, ऑटो जब्त

क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास से 180 एमएल की 240 शराब की बोतलें बरामद की हैं. इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी का मोबाइल और ऑटो भी जब्त कर लिया है.

फिलहाल आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है. यह मामला शराब तस्करी के नए तरीकों को उजागर करने वाला माना जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement