दिल्ली: महिलाओं ने चूड़‍ियां लेकर किया सीएम केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन

बीजेपी समर्थित अलग-अलग महिला संगठनों ने सोमवार की सुबह केजरीवाल के घर धावा बोल दिया. हाथों में चूड़ियां लेकर पहुंची महिलाएं आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता सोनी की आत्महत्या को लेकर नाराज थीं और सीएम केजरीवाल से इस मामले में चुप्पी तोड़ने की मांग कर रही थीं.

Advertisement
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

कपिल शर्मा / सुरभि गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 25 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 7:43 PM IST

बीजेपी समर्थित अलग-अलग महिला संगठनों ने सोमवार की सुबह केजरीवाल के घर धावा बोल दिया.

हाथों में चूड़ियां लेकर पहुंची महिलाएं आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता सोनी की आत्महत्या को लेकर नाराज थीं और सीएम केजरीवाल से इस मामले में चुप्पी तोड़ने की मांग कर रही थीं.

महिलाएं हाथों में तिरंगा झंडा और तख्तियां लिए हुए थीं, जिस पर सोनी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले के नेताओं पर कार्यवाही की मांग करते हुए नारे लिखे हुए थे.

Advertisement

पुलिस ने इन प्रदर्शनकारी महिलाओं को केजरीवाल के घर पहुंचने से पहले ही रोक दिया, लेकिन इन महिलाओं ने बैरिकेड पर चढ़कर नारेबाजी की. बीजेपी नेता शिखा राय के मुताबिक इस घटना से की महिलाएं डरी हुई हैं. वो इस मामले पर केजरवाल की चुप्पी समझ नहीं पा रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement