दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल सेक्शन ट्रैफिक ब्लॉकों से रेलगाड़ियां प्रभावित

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल सेक्शन पर नौली-दिल्ली शाहदरा के बीच रोड-ओवर-ब्रिज के निर्माण कार्य हेतु गर्डर बिछाने के लिए 3 अप्रैल और 4 अप्रैल को सुबह 11.30 बजे से लेकर दोपहर 03.30 बजे तक होने वाले 02 पावर और ट्रैफिक ब्लॉकों के चलते रेलगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित रहेगी.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

सिद्धार्थ तिवारी

  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 7:09 AM IST

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल सेक्शन पर नौली-दिल्ली शाहदरा के बीच रोड-ओवर-ब्रिज के निर्माण कार्य हेतु गर्डर बिछाने के लिए 3 अप्रैल और 4 अप्रैल को सुबह 11.30 बजे से लेकर दोपहर 03.30 बजे तक होने वाले 02 पावर और ट्रैफिक ब्लॉकों के चलते रेलगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित रहेगी.


3 और 4 अप्रैल को चलने वाली रेलगाड़ी संख्या 74025/74026 दिल्ली-शामली-दिल्ली डीएमयू रेलगाड़ी रद्द रहेगी.

Advertisement


3 और 4 अप्रैल को चलने वाली रेलगाड़ी संख्या 51910 सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन पैसेंजर की यात्रा शामली स्टेशन पर समाप्त की जाएगी. यह रेलगाड़ी शामली तथा दिल्ली जंक्शन के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी.

3 और 4 अप्रैल को चलने वाली रेलगाड़ी संख्या 51911 दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर पैसेंजर रेलगाड़ी की यात्रा शामली रेलवे स्टेशन से प्रारम्भ होगी. यह रेलगाड़ी दिल्ली जंक्शन-शामली के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी.


3 और 4 अप्रैल को चलने वाली रेलगाड़ी संख्या 54476 हरिद्वार-दिल्‍ली जंक्शन पैसेंजर को मार्ग में 35 मिनट रोककर चलाया जाएगा. (नौली स्टेशन पर)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement