'800 अफसर लगाए फिर भी नहीं मिला घोटाला...', चार्जशीट में नाम न होने पर केजरीवाल और सिसोदिया ने केंद्र पर साधा निशाना

ED द्वारा चार्जशीट के दाखिल होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ED की चार्जशीट में भी मनीष सिसोदिया का नाम नहीं है. उन्होंने केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए. साथ ही मनीष सिसोदिया ने कहा कि CBI और ED की चार्जशीट ने साबित कर दिया कि कोई शराब घोटाला नहीं हुआ.

Advertisement
ED और CBI दोनों की ही चार्जशीट में नहीं है मनीष सिसोदिया का नाम ED और CBI दोनों की ही चार्जशीट में नहीं है मनीष सिसोदिया का नाम

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 5:14 PM IST

दिल्ली की शराब नीति घोटाले में आज ED ने चार्जशीट दाखिल की. इस दौरान ED ने कोर्ट को बताया कि हम अभी सिर्फ समीर महेंद्रू के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर रहे हैं, जल्द ही दूसरे आरोपियों के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की जाएगी. ऐसे ही बीते दिन CBI ने भी इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी. इन दोनों ही चार्जशीटों में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का नाम नहीं लिखा गया है.   

Advertisement

आम आदमी पार्टी इस चार्जशीट को मनीष सिसोदिया के लिए क्लीन चिट मान रही है. पार्टी मुखिया से लेकर नेता तक सभी केंद्र सरकार पर हमलावर हैं कि उन्होंने महीनों तक सिसोदिया को इस मामले में घसीटा. 

केजरीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना

इस चार्जशीट के दाखिल होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ED की चार्जशीट में भी मनीष सिसोदिया का नाम नहीं है. केजरीवाल ने सवाल खड़े करते हुए पूछा कि शिक्षा क्रांति से दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले मनीष जी को झूठे केस में फंसाने के लिए क्या मोदी जी को देश से माफी नहीं मांगनी चाहिए? अच्छा काम करने वालों को जेल में डालने से क्या देश आगे बढ़ेगा?

'नहीं हुआ कोई शराब घोटाला'

उनके इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए खुद राज्य के डिप्टी सीएम और मामले में मुख्य आरोपी मनीष सिसोदिया ने लिखा कि ये मेरे लिए बेहद गर्व की बात है कि इनकी तमाम साजिशों और झूठी FIRs के बाद भी ये मेरे ऊपर कोई आरोप नहीं लगा पा रहे. 800 अफसरों की टीम ने 500 जगह रेड कर जो चार्जशीट बनाई है उसमें मेरा नाम नहीं है. CBI और ED की चार्जशीट ने साबित कर दिया कि कोई शराब घोटाला नहीं हुआ.

Advertisement

AAP ने चुनावों से जोड़ा कनेक्शन

सिसोदिया और केजरीवाल के अलावा AAP सांसद राघव चड्ढा ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, कल CBI ने तथाकथित शराब घोटाले में चार्जशीट दाखिल की. 10 हजार से ज्यादा पन्नों की इस चार्जशीट में मनीष सिसोदिया का नाम तक नहीं है. आज ED ने भी इस मामले में एक चार्जशीट दाखिल की उसमें भी मनीष सिसोदिया का नाम तक नहीं डाला गया है. ED और CBI दोनों ने मनीष सिसोदिया को क्लीन चिट दे दी है. जो FIR दर्ज की गई थी उसका नाम था CBI Vs मनीष सिसोदिया. लेकिन कुछ नहीं मिला. 800 से अधिक अफसरों से 1000 से ज्यादा जगहों पर रेड करवाई गई, लेकिन बीजेपी को मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई सुबूत नहीं मिला. 

राघव चड्ढा ने कहा कि बड़े-बड़े आरोप लगाए गए, लेकिन कोर्ट में जब सुबूत देने की बात आई तो इनके पास कोई सुबूत नहीं था. अब जब नगर निगम के चुनाव में हफ्ते भर का समय बचा हो और इस समय अगर मनीष के खिलाफ सुबूत होता तो बीजेपी वाले छत पर चढ़ कर चिल्लाते लेकिन इनको कुछ नहीं मिला.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »