दिल्ली के नए सीएम के शपथ ग्रहण की आ गई तारीख, रामलीला मैदान में लगेंगी 30 हजार कुर्सियां

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तारीख आ गई है. 20 फरवरी को 4.30 बजे दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा. बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण का आयोजन दिल्ली के राम लीला मैदान में होगा.

Advertisement
दिल्ली के रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू हो गई हैं. दिल्ली के रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू हो गई हैं.

सुशांत मेहरा

  • ,
  • 17 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 1:30 PM IST

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तारीख आ गई है. 20 फरवरी को 4.30 बजे दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा. बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण का आयोजन दिल्ली के राम लीला मैदान में होगा.

बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में 3 मंच बनाए जाएंगे. एक बड़ा मंच 40×24 का होगा. वहीं, दो मंच 34×40 के होंगे. मंच पर लगभग 100 से 150 कुर्सियां लगाई जाएंगी. आम लोगों के बैठने के लिए करीब 30 हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी.

Advertisement

दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिली बंपर जीत के बाद से ही यह पूछा जा रहा था कि आखिरकार दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह कब होगा. पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता आतिशी सहित कई लीडर लगातार यह सवाल पूछ रहे थे कि दिल्ली के सीएम के शपथ ग्रहण की तारीख और नाम का ऐलान आखिर कब किया जाएगा.

अब बीजेपी के सूत्रों से आयोजन की तारीख और समय के बारे में जानकारी सामने आ गई है. हालांकि, अब तक यह सामने नहीं आया है कि आखिर दिल्ली की कुर्सी किसे मिलेगी. सभी को दिल्ली के सीएम का नाम सामने आने का इंतजार है.

दिल्ली CM की रेस में ये नाम

प्रवेश वर्मा

> दिल्ली के सीएम रेस में ​जो नाम हैं, उनमें प्रवेश वर्मा सबसे आगे हैं. जिन्होंने नई दिल्ली सीट पर AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराया. 

Advertisement

आशीष सूद

दिल्ली भाजपा के महासचिव और जनकपुरी विधायक आशीष सूद के नाम की भी चर्चा है, जो केंद्रीय नेताओं के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों के लिए जाने जाते हैं.

रेखा गुप्ता

महिला चेहरा के रूप में शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता को भी मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है.

विजेंदर गुप्ता

रोहिणी विधायक विजेंदर गुप्ता के नाम की भी चर्चा चल रही है, जो दिल्ली बीजेपी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके हैं.

सतीश उपाध्याय

मालवीय नगर से विधायक सतीश उपाध्याय भी इस रेस में शामिल हैं, जो पार्टी के एक प्रमुख ब्राह्मण चेहरा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं.

जितेंद्र महाजन

वैश्य समुदाय से आने वाले ओर आरएसएस के एक मजबूत प्रतिनिधि जितेंद्र महाजन भी मुख्यमंत्री पद के शीर्ष दावेदारों में शामिल हैं.

शिखा रॉय

शिखा रॉय, जिन्होंने ग्रेटर कैलाश में AAP के सौरभ भारद्वाज को हराकर जीत हासिल की, कथित तौर पर एक और प्रमुख महिला चेहरा हैं जिन पर विचार चल रहा है.

सरकार गठन के लिए आज होगी मीटिंग

बता दें कि दिल्ली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह और सरकार के गठन को लेकर आज शाम मीटिंग होनी है. इस मीटिंग में विधायक दल की बैठक को लेकर समय और तारीख तय की जाएगी. बैठक में शपथग्रहण समारोह के इंचार्ज विनोद तावड़े और तरूण चुघ भी मौजूद रहेंगे. दिल्ली बीजेपी चीफ वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली बीजेपी संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

Advertisement

पीएम सहित बड़े नेताओं की होगी बैठक

सूत्रों के मुताबिक 15 विधायकों को प्रमुख मंत्री पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. पार्टी सूत्रों ने यह भी बताया है कि नई सरकार में उपमुख्यमंत्री होने की संभावना नहीं है. पार्टी सूत्रों ने पहले बताया कि मामले को अंतिम रूप देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य शीर्ष भाजपा नेताओं के बीच एक बैठक होने की भी संभावना है.

बीजेपी ने चुनाव में जीती 70 में से 48 सीटें

बता दें कि हाल ही में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर AAP को सत्ता से बेदखल किया. 10 साल से अधिक समय तक दिल्ली पर शासन करने वाली AAP, 8 फरवरी को घोषित हुए कड़े मुकाबले वाले चुनाव में केवल 22 सीटें जीत पाई. वहीं, भाजपा 1993 के बाद पहली बार दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »